Maharajganj News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के नेतृत्व में महराजगंज जिला मुख्यालय पर एक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।
Highlights
. महराजगंज में निकाली गई तिरंगा यात्रा
. इसमें काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया
Maharajganj News : निकाली गई तिरंगा यात्रा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के नेतृत्व में महराजगंज जिला मुख्यालय पर एक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। बता दें कि यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् के नारे लगाए गए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश का एक-एक कार्यकर्ता और नागरिक तिरंगा यात्रा को लेकर उत्साहित है। यह प्रधानमंत्री की सोच है जिससे देश में एकता का भाव बढ़ेगा।
Maharajganj News : उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि राष्ट्र के सम्मान और गौरव का प्रतीक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत महराजगंज की पनियरा विधानसभा के परतावल एवं सदर विधानसभा में आयोजित भव्य बाइक रैली और ‘तिरंगा स्वाभिमान यात्रा’ में भाजपा परिवार के समर्पित कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के साथ शामिल होकर अत्यंत गर्व का अनुभव हुआ।
Maharajganj News : तिरंगा यात्रा के अलावा विभाजन पर विभीषिका संगोष्ठी का आयोजन किया गया। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री के नेतृत्व में विभाजन की विभीषिका को लेकर एक मौन जुलूस निकाल कर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि विभाजन के दौरान लाखों हिंदुओं, सिखों एवं जैन भाइयों को अपने प्राणों की आहुति देनी पड़ी थी। यह रक्तपात का ऐसा दौर था जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



