महावीर जयंती पर रायपुर में जैन रत्न सम्मान: पहली महिला सुप्रीम कोर्ट काउंसिल सुगंधा जैन समेत 11 विभूतियां सम्मानित

Mahavir Jayanti Raipur Jain Ratna Award

Mahavir Jayanti Raipur Jain Ratna Award: भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव की ओर से 2625वीं महावीर जयंती के पावन अवसर पर दादाबाड़ी में समाज के रत्नों को सम्मानित किया गया। मुख्य कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 समाजजनों और पांच संगठनों को उल्लेखनीय सेवाकार्य के लिए सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंच से जैन रत्न अलंकरण और विशिष्ट सम्मान प्रदान किए।

सुगंधा जैन बनीं आकर्षण का केंद्र, जैन रत्न से सम्मानित

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं सुगंधा जैन, जो जैन समाज की पहली युवती हैं जिन्होंने वकालत के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए छत्तीसगढ़ की सुप्रीम कोर्ट स्टैंडिंग काउंसिल के रूप में अपनी पहचान बनाई है। उनकी इस उपलब्धि ने समाज और प्रदेश को गौरवान्वित किया है। उन्हें जैन रत्न अलंकरण से सम्मानित किए जाने पर कार्यक्रम स्थल पर विशेष उत्साह का माहौल रहा।

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रतिभाओं का सम्मान

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए पत्रकारिता के क्षेत्र में स्टार जैन और नेमचंद खुशालचंद बटाविया, शिक्षा के क्षेत्र में अर्चना जैन, नमन गोलछा और दिशा जैन, दानशीलता के लिए सुरेश बाघमार जैन, समाजसेवा के क्षेत्र में अजय मधुकर काले, जैन समाज की पहली महिला पायलट के रूप में, उद्यमिता के क्षेत्र में ऋतु एस चौरड़िया तथा न्यायिक सेवा के क्षेत्र में करूणा सिंगी को सम्मानित किया गया।

विशिष्ट सम्मान से नवाजे गए पांच संगठन

भगवान महावीर जयंती के मुख्य कार्यक्रम में पांच संगठनों को विशिष्ट सम्मान प्रदान किया गया, जिसमें विहार सेवा ग्रुप को साधु-साध्वी वैयावच्च के लिए, भगवान महावीर जैन रिलीफ ट्रस्ट को समाज सेवा व चिकित्सा सेवा के लिए, जैन प्रयास ग्रुप को निशुल्क दवा वितरण के लिए, श्री साधुमार्गी जैन समता युवा संघ रायपुर को धर्म सेवा प्रभावना के लिए और मनुबाई आसकरण चोपड़ा चैरिटेबल ट्रस्ट को निशुल्क भोजन वितरण के लिए सम्मानित किया गया।

अहिंसा-सत्य का संदेश, महावीर महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब

भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति के संरक्षक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत के मार्गदर्शन में यह पावन पर्व मनाया गया। महोत्सव में भगवान महावीर स्वामी के अहिंसा, सत्य और करुणा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सार्थक प्रयास किया गया।महोत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रेश शाह, महासचिव गोल्डी लूनिया, कोषाध्यक्ष विकास सेठिया, कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत बैद और सचिव आनंद जैन ने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला निरंतर चलती रही। विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आस्था और सेवा भाव का परिचय दिया।

रिपोर्ट: रायपुर, आशीष शर्मा/ पंजाब केसरी

यह भी पढ़ें –  जयपुर का ‘Pink Elephant’ विवाद, फोटोशूट के बाद हथिनी की मौत पर सोशल मीडिया में मचा बवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।