बस ₹14 लाख से कम में लाएं घर! Mahindra ने लॉन्च की Scorpio N Facelift,मिलेंगे कई Advanced Safety Features

Summary :

Mahindra Scorpio-N Launched in India: महिंद्रा ने नई Scorpio N Facelift को 13.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया है। एसयूवी में पहली बार पैनोरमिक सनरूफ, 540 डिग्री सराउंड व्यू कैमरा, लेवल-2 ADAS, बड़ा टचस्क्रीन और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे नए फीचर्स दिए गए हैं। टॉप वेरिएंट की कीमत 25.49 लाख रुपये तक जाती है।

Mahindra Scorpio-N Launched in India: Mahindra ने अपनी फेमस  SUV Scorpio-N Facelift को आधिकारिक तौर पर इंडियन मार्किट में लॉन्च कर दिया है। नए मॉडल में डिजाइन के साथ-साथ कई मॉडर्न  फीचर्स एड किए  गए हैं, जिससे यह पहले से ज्यादा प्रीमियम और सुरक्षित बन गई है। नई महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.69 लाख रुपये रखी गई है।

वहीं इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 25.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)  है। पुराने मॉडल के मुकाबले नई स्कॉर्पियो-N की कीमत में करीब 55 हजार रुपये तक की बढ़ोत्तरी हुई है। पहले इसका बेस मॉडल 13.49 लाख रुपये से शुरू होता था, जबकि टॉप मॉडल की कीमत 24.95 लाख रुपये थी।

टॉप वेरिएंट में मिलेंगे Advanced Safety Features

  • महिंद्रा ने इस बार सुरक्षा पर भी खास ध्यान दिया है।
  • कंपनी ने टॉप वेरिएंट में लेवल-2 ADAS (Advanced Driver Assistance System) दिया है।
  • यह फीचर 21.31 लाख रुपये से शुरू होने वाले वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा।
  • इसके अलावा टॉप मॉडल में ड्राइविंग को कंफर्ट और सुरक्षित बनाने के लिए कई नए फीचर्स भी एड किए  गए हैं।
  • न्यू  स्कॉर्पियो-एन की सबसे बड़ी खासियत इसका पैनोरमिक सनरूफ है।
  • यह फीचर नए Z8L वेरिएंट में दिया गया है। इसके साथ ही इस वेरिएंट में 540 डिग्री सराउंड व्यू कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर और लेवल-2 ADAS जैसी मॉडर्न  सुविधाएं भी मिलती हैं।
  • महिंद्रा ने इस फेसलिफ्ट मॉडल के साथ Z8S नाम का नया वेरिएंट भी पेश किया है।
  • यह वेरिएंट Z6 और Z8 के बीच रखा गया है, ताकि कस्टमर्स  को ज्यादा ऑप्शन  मिल सकें।

केबिन में मिलेगा बड़ा Infotainment System

  • न्यू स्कॉर्पियो-N के इंटीरियर को भी पहले से ज्यादा मॉडर्न लुक दिया गया है।
  • इसमें 12.3 इंच का फ्लोटिंग HD टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।
  • इसके साथ ही 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलता है, जिससे ड्राइविंग का फील और बेस्ट लगता है।
  • इसके अलावा एसयूवी में 17 इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील, LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, LED डे-टाइम रनिंग लाइट (DRL) और कई प्रीमियम फीचर्स शामिल किए गए हैं।

Base variant में भी मिलेंगे कई जरूरी फीचर्स

  • महिंद्रा ने एंट्री-लेवल कस्टमर्स  का भी ध्यान रखा है।
  • Z2 बेस वेरिएंट में एलईडी टेल लैंप, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हाइड्रोलिक पावर स्टीयरिंग, सेकंड लाइन  के लिए AC वेंट, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल और वेंटिलेटेड डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
  • वहीं Z4 वेरिएंट में बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, इलेक्ट्रिक ORVM, क्रूज कंट्रोल, रियर वाइपर, रियर वॉशर और रूफ स्पॉइलर मिलता है।
  • इसके अलावा Z6 वेरिएंट में सिंगल-पेन सनरूफ, इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग, रिवर्स कैमरा और 6-स्पीकर ऑडियो सिस्टम जैसी सुविधाएं दी गई हैं।

क्या न्यू Scorpio-N Facelift खरीदना रहेगा फायदे का सौदा?

  • न्यू महिंद्रा Scorpio-N Facelif में कंपनी ने कई ऐसे फीचर्स जोड़े हैं जो पहले इस एसयूवी में नहीं मिलते थे।
  • खासकर पैनोरमिक सनरूफ, बड़ा टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और लेवल-2 ADAS जैसी सुविधाएं इसे अपने सेगमेंट में और मजबूत बनाती हैं।
  • लेकिन कीमत में हल्की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन नए फीचर्स को देखते हुए यह बढ़ोतरी कस्टमर्स  के लिए बैलेंस लगती है।

यह भी पढ़ें: Kia Sorento की लॉन्च Date हुई Confirmed, 4 सितंबर को भारत में देगी दस्तक! जाने नई 7 सीटर SUV के फीचर्स

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।