बंगाल को कंगाल बताने पर शाह से कान पकड़ कर उट्ठक-बैठक करवाना चाहिए : ममता

Summary :

शाह ने दावा किया था कि तृणमूल कांग्रेस के शासनकाल में ‘सोनार बांग्ला’ अब ‘कंगाल बांग्ला’ बन गया है और भाजपा ही राज्य के खोए हुए वैभव को लौटा सकती है।

तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कहा कि ‘कंगाल बांग्ला’ वाली टिप्पणी करने को लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को कान पकड़ कर उट्ठक-बैठक लगवाना चाहिए। ममता ने आरोप लगाया कि भाजपा सीआरपीएफ की गाड़ियों में धन ले जा रही है, ताकि राज्य के लोगों में बांटा जा सके।

उन्होंने चुनाव आयोग पर भी हमला बोलते हुए दावा किया कि कोलकाता और पड़ोसी बिधाननगर के पुलिस आयुक्तों का तबादला कर दिए जाने के कारण राज्य में धन लाने पर लगाम लगाने की कोशिशें बाधित हुई हैं। ममता ने सवाल किया कि भाजपा अध्यक्ष को पता भी है कि ‘कंगाल’ का मतलब क्या होता है।

Amit Shah

शाह क्या भगवान हैं जो उनके खिलाफ कोई प्रदर्शन नहीं कर सकता : ममता

उन्होंने कहा, “उन्होंने बंगाल को कंगाल कहने की हिमाकत कैसे की? यह कहने पर उनसे कान पकड़ कर उट्ठक-बैठक कराना चाहिए।” शाह ने एक रैली में दावा किया था कि तृणमूल कांग्रेस के शासनकाल में ‘सोनार बांग्ला’ अब ‘कंगाल बांग्ला’ बन गया है और भाजपा ही राज्य के खोए हुए वैभव को लौटा सकती है।

Desk Team