मारुति सुजुकी ने अपडेट की ब्रेजा कार, Creta, Seltos कार को मिलेगी टक्कर

Summary :

नई ब्रेजा: 6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरा के साथ लॉन्च

मारुति सुजुकी ने अपनी दमदार गाड़ी ब्रेजा को अपडेट कर दिया है। ब्रेजा के नए अपडेट में कई नए फीचर शामिल किए गए है साथ ही कीमत में भी इजाफा किया गया है। पहले ब्रेजा के सिर्फ टॉप मॉडल में सेफ्टी के लिए 6 एयर बैग मिलते थे लेकिन अब ब्रेजा के सभी वेरिएंट में 6 एयर बैग दिए गए है। ब्रेजा के नए अपडेटेड मॉडल की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 8.69 लाख रूपये से शुरू होती है।

ब्रेजा के फीचर और इंजन

ब्रेजा के नए मॉडल में दमदार 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 103 Bhp की पावर और 137 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। कंपनी का दावा है कि मैनुअल इंजन में ब्रेजा 20.15 km पर लीटर की माइलेज देगी। पेट्रोल इंजन के साथ ही ब्रेजा का CNG वेरिएंट भी भारतीय बाजार में मौजूद है। नए ब्रेजा में सेफ्टी पर खासकर ध्यान दिया गया है जिससे कार के सभी वेरिएंट में 6 एयर बैग दिए गए है, 360 डिग्री कैमरा, पार्किंग सेंसर और वायरलैस चार्जिंग जैसे फीचर दिए गए है।

ब्रेजा के वेरिएंट और कीमत

ब्रेजा में पेट्रोल के साथ ही CNG का विकल्प भी मौजूद है। पेट्रोल के बेस मॉडल  LXI की एक्स शोरूम कीमत 8.69 लाख रूपये से शुरु होती है। वहीं टॉप मॉडल की ZXI प्लस की एक्स शोरूम कीमत 13.98 लाख रूपये से शुरु होती है। CNG वेरिएंट की बात करें तो बेस मॉडल  की एक्स शोरूम कीमत 9..64 लाख रूपये से शुरु होती है और टॉप मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 12.21 लाख रूपये से शुरु होती है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।