उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध देवबंदी उलमा मौलाना कारी इसहाक गोरा ने होली के दिन मुसलमानों से अपने नजदीक की मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा करने की अपील की है। मौलाना कारी इसहाक गोरा ने वीडियो बयान में कहा कि हमारा देश अनेक-अनेक धर्म के मानने वालों का मुल्क है। इस मुल्क की खूबसूरती ये कि यहां पर तमाम मजहब के लोग अपनी मजहबी आजादी के अनुसार अपने त्योहारों को खुशी से मनाते हैं।
होली बनाम जुमा: Sambhal सीओ की नसीहत पर मौलाना Sajid Rashidi का जवाब
उन्होंने आगे कहा कि दारुल उलूम देवबंद ने भी तमाम तबकों खासकर मुसलमानों से होली के दिन संयम और अमन बनाए रखने की अपील की है। मौलाना कारी इसहाक गोरा ने कहा कि होली के दिन सभी मुसलमान अपनी नजदीकी मस्जिदों में ही जुमे की नमाज अदा करें और उसके बाद घरों में रहकर इबादत करें। गैरजरूरी तौर पर बाहर निकलने से बचें और किसी भी फितने या गलतफहमी का कारण न बनें।
मौलाना गोरा ने कहा कि मुसलमानों को अपने अखलाक और आमाल से इस्लामी तालीमात का बेहतरीन नमूना पेश करना चाहिए। दारुल उलूम ने सभी मुसलमानों से शरीयत के दायरे में रहते हुए अमन और भाईचारे को कायम रखने की गुजारिश की है, ताकि समाज में शांति बनी रहे और हर शख्स अपने दीन व आमाल पर सुकून से अमल कर सके।


Download Android App
Download iOS App



