Meerut Fire Tragedy 2026: उत्तरप्रदेश के मेरठ में भीषण आग ने लगभग पूरा परिवार खत्म कर दिया है। बता दें कि किदवई नगर में कपड़ा कारोबारी अपने भाई के साथ नमाज पढ़ने गया था लेकिन जब वह घर लौटा तो वहां आग की लपटों ने पूरा घर राख कर दिया था। इस दर्दनाक हादसे में मां, पत्नी और बच्चों समेत 5 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घर में ही कपड़े का गोदाम था और तेजी से फैली आग में किसी को भी बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।
Meerut Fire Tragedy 2026

अधिकारियों ने बताया कि मेरठ के लिसाड़ी गेट इलाके में एक घर में आग लगने से एक महिला और पांच बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस को आग लगने की सूचना मिली और तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया। आग की लपटों में झुलसकर एक महिला और पांच बच्चे की मौत हो गई है और एक महिला का इलाज चल रहा है। आग लगने की घटना के बाद फायर बिग्रेड भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तंग गली होने के कारण घर में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
#WATCH | Uttar Pradesh | Meerut SSP Avinash Pandey says, “We recieved information that fire broke out in a house in the Lisari Gate area… The six people rescued, one woman and five children, have died. One woman is being treated. We are being told that the fire started due to… pic.twitter.com/fKOPtpvQGk
— ANI (@ANI) February 23, 2026
6 Died in Meerut Fire

मेरठ के जिला मजिस्ट्रेट विजय कुमार सिंह ने कहा कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण किसी शॉर्ट सर्किट हो सकता है। हादसे की जांच जारी है और पता लगाया जा रहा है कि आग कैसे लगी थी। शुरूआती जांच में बताया जा रहा है कि आग नीचे भूतल से शुरू होकर ऊपर उठने लगी और देखते ही देखते पूरे घर को अपने कब्जे में ले लिया। तंग गली और भीड़भाड़ होने के कारण आग से झुलसे हुए लोगों को छत के रास्ते बाहर निकाला गया।


Download Android App
Download iOS App




