कुट्टू पकोड़ी को लेकर बहनों में झगड़ा, गुस्से में एक ने सल्फास खाकर दे दी जान

Summary :

Meerut Sister Dispute Case : उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मामूली घरेलू विवाद ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। व्रत के दौरान कुटू की पकौड़ी बनाने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा इतनी बड़ी त्रासदी में बदल जाएगा, इसका किसी ने अंदाजा नहीं लगाया था। Death by Sulfas Ingestion: छोटी सी बहस, बड़ा हादसा मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के एच्छीखुर्द गांव में दो बहनों के बीच कुटू की पकौड़ी बनाने को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि छोटी बहन लक्ष्मी ने गुस्से में…

Meerut Sister Dispute Case : उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मामूली घरेलू विवाद ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। व्रत के दौरान कुटू की पकौड़ी बनाने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा इतनी बड़ी त्रासदी में बदल जाएगा, इसका किसी ने अंदाजा नहीं लगाया था।

Death by Sulfas Ingestion: छोटी सी बहस, बड़ा हादसा

मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के एच्छीखुर्द गांव में दो बहनों के बीच कुटू की पकौड़ी बनाने को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि छोटी बहन लक्ष्मी ने गुस्से में आकर घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी और उसे उल्टियां शुरू हो गईं, जिसके बाद परिवार वाले घबरा गए।

Kuttu Atta Dispute: अस्पताल तक की दौड़, लेकिन नहीं बच सकी जान

Kuttu Atta Dispute
Kuttu Atta Dispute (Source:Social Media)

परिजन उसे पहले एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान लक्ष्मी ने दम तोड़ दिया, जिससे पूरे परिवार में मातम छा गया।

बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह घर में व्रत के चलते कुटू की पकौड़ी बनाई जा रही थी। इसी दौरान दोनों बहनों के बीच बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। गुस्से में आकर लक्ष्मी ने यह खतरनाक कदम उठा लिया, जिसका अंजाम बेहद दुखद रहा।

Meerut Sister Dispute Case: परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

लक्ष्मी की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता सतीश का पहले ही निधन हो चुका है, जबकि मां कविता मजदूरी कर घर चलाती हैं। परिवार में कुल सात बहनें और एक भाई हैं, जिनमें से चार बहनों की शादी हो चुकी है। भाई नोएडा में एक कंपनी में काम करता है।

इस घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है और एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि गुस्से में लिया गया एक पल का फैसला किस तरह जिंदगी भर का दर्द बन सकता है।

यह भी पढ़ें – UP: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर, 5 महीने के बच्चे संग घर छोड़ भागी पत्नी

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।