करावा चौथ पर ‘मेहंदी जिहाद’ का मामला गरमाया, बाजारों में लाठी लेकर घूम रही महिलाएं

Summary :

Mehndi Jihad Controversy: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में करवा चौथ के अवसर पर क्रांति सेना की महिला मोर्चा की कार्यकर्ता सड़कों पर उतरीं। उन्होंने हाथों में लाठियाँ लेकर यह घोषणा की कि वे ‘मेहंदी जिहाद’ के खिलाफ अभियान चलाएँगी। महिला कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कुछ मुस्लिम युवक हिंदू महिलाओं को मेहंदी लगाकर ‘लव जिहाद’ को बढ़ावा दे रहे हैं। Muzaffarnagar Mehandi Controversy: लाठियों का किया पूजन नगर स्थित क्रांति सेना कार्यालय में एक मेहंदी शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और हाथों पर मेहंदी लगवाई। कार्यक्रम के दौरान लाठियों का प्रतीकात्मक पूजन…

Mehndi Jihad Controversy: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में करवा चौथ के अवसर पर क्रांति सेना की महिला मोर्चा की कार्यकर्ता सड़कों पर उतरीं। उन्होंने हाथों में लाठियाँ लेकर यह घोषणा की कि वे ‘मेहंदी जिहाद’ के खिलाफ अभियान चलाएँगी। महिला कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कुछ मुस्लिम युवक हिंदू महिलाओं को मेहंदी लगाकर ‘लव जिहाद’ को बढ़ावा दे रहे हैं।

Mehndi Jihad Controversy
Mehndi Jihad Controversy (credit-sm)

Muzaffarnagar Mehandi Controversy: लाठियों का किया पूजन

Muzaffarnagar Mehandi Controversy
Muzaffarnagar Mehandi Controversy (credit-sm)

नगर स्थित क्रांति सेना कार्यालय में एक मेहंदी शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और हाथों पर मेहंदी लगवाई। कार्यक्रम के दौरान लाठियों का प्रतीकात्मक पूजन भी किया गया। मंच से महिला कार्यकर्ताओं ने यह घोषणा की कि वे बाजारों में जाकर मेहंदी लगाने वाले युवकों से उनका आधार कार्ड मांगेगी, ताकि उनकी पहचान की जा सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई युवक “गैर-समुदाय” का पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Muzaffarnagar News Today: चलाया जा रहा अभियान

Muzaffarnagar Mehandi Controversy (credit-sm)
Muzaffarnagar Mehandi Controversy (credit-sm)

महिलाओं ने दावा किया कि यह अभियान हिंदू महिलाओं की सुरक्षा और संस्कृति की रक्षा के लिए शुरू किया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी कार्रवाई से पहले वे स्थानीय पुलिस को सूचित करेंगी। इस घटना ने करवा चौथ जैसे पारंपरिक और धार्मिक त्योहार की पवित्रता पर बहस छेड़ दी है, क्योंकि त्योहार के मौके पर धार्मिक और राजनीतिक एजेंडे को सामने लाने की कोशिशें स्पष्ट रूप से दिखाई दीं।

Karwa Chauth 2025: आज है करवा चौथ

Karwa Chauth
Karwa Chauth (credit-sm)

आज देशभर में सुहागिनें करवा चौथ का व्रत रख रही हैं और चंद्रोदय का इंतज़ार कर रही हैं, क्योंकि यह व्रत चांद दिखने के बाद ही पूरा होता है। करवा चौथ पर अक्सर बादल चंद्रोदय में देरी करते हैं, जिससे महिलाएं आसमान की ओर टकटकी लगाए देखती रहती हैं। आइए जानें कि चांद कब निकलेगा। करवा चौथ पर सभी शहरों में रात 8:13 बजे के बाद चांद दिखाई देगा। इससे पहले करवा चौथ की कथा अवश्य पढ़ें।

यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2025: करवा चौथ की रात देरी से क्यों निकलता है चांद, जानें क्या कहता है विज्ञान?

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।