गाजीपुर में शादीशुदा एक्स लवर से मिलने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ा प्रेमी

Men Climb Tower to Meet Lover

Men Climb Tower to Meet Lover : उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां एक प्रेमी अपनी पूर्व प्रेमिका से मिलने की जिद लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गया. दरअसल, टावर पर चढ़ने से पहले वह अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव गया था मगर लड़की ने मिलने से मना कर दिया. जिस पर तहस में आकर वह मोबाइल टावर पर चढ़ गया.

जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ निवासी संजीत का शादियाबाद थाना क्षेत्र की एक युवती से प्रेम संबंध था। युवती की कुछ समय पहले शादी हो चुकी है, लेकिन दोनों के बीच संपर्क बना हुआ था।

गुरुवार को युवक शादियाबाद बाजार पहुंचा और उसने युवती को फोन कर मिलने के लिए बुलाया, लेकिन सामाजिक कारणों से वह नहीं आई। इसके बाद युवक ने बाजार से कागज और पेन खरीदा और अपनी मांग लिखकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया।

टावर पर चढ़े युवक को देखकर जुटी भीड़

दोपहर करीब 3 बजे गुरैनी बाजार के पास युवक को टावर पर बैठे देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने उसे नीचे उतरने के लिए समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने कागज पर लिखकर नीचे फेंका कि वह अपनी प्रेमिका से मिलना चाहता है।

सूचना मिलते ही शादियाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाने का प्रयास किया। काफी कोशिशों के बाद भी जब वह नहीं उतरा, तो पुलिस ने एक लड़की को टावर से कुछ दूरी पर खड़ा कर दिया। युवक ने उसे अपनी प्रेमिका समझकर नीचे उतरना शुरू कर दिया। हालांकि, वह उसकी असली प्रेमिका नहीं थी।

पूछताछ में सामने आई पूरी कहानी

टावर से सुरक्षित नीचे उतारने के बाद पुलिस युवक को थाने ले गई, जहां पूछताछ में उसने अपना नाम संजीत बताया। उसने बताया कि वह अपनी प्रेमिका से मिलने आया था, जिसकी शादी हो चुकी है, लेकिन दोनों के बीच संबंध जारी थे।

थानाध्यक्ष के अनुसार, युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है और उसके खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई करते हुए एसडीएम कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ेंBiswan News: तहसील बिसवां में नवागत उपजिलाधिकारी आकांक्षा गौतम का भव्य स्वागत, बार सभागार में हुआ समारोह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।