मध्य प्रदेश के बैतूल में आज सुबह 2.8 तीव्रता का हल्का भूकंप आया, जिसका केंद्र पांच किलोमीटर की गहराई पर था। इस घटना से कोई नुकसान या हताहत की रिपोर्ट नहीं मिली है।
मध्यप्रदेश की धरती आज सुबह भूकंप के हल्के झटकों से कांप उठी। दरअसल नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, मध्य प्रदेश के बैतूल में रिक्टर पैमाने पर 2.8 तीव्रता का भूकंप आया। एनसीएस के अनुसार, भूकंप का झटका सुबह 02:59 बजे पांच किलोमीटर की गहराई पर आया। इस हल्के भूकंप के कारण अभी तक नुकसान और हताहतों की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।
इससे पहले मंगलवार को, नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में रिक्टर पैमाने पर 4.4 तीव्रता का भूकंप आया था। एनसीएस के अनुसार, भूकंप दोपहर 3:15 बजे 10 किलोमीटर की गहराई पर आया।


Download Android App
Download iOS App



