दिल्ली के कोटला सेवा नगर बाजार में सुबह आग लगने से 6 दुकानें जलकर खाक हो गईं। दमकल विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया। सौभाग्य से कोई हताहत नहीं हुआ। आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
दिल्ली के कोटला सेवा नगर बाजार में सुबह-सुबह आग लग गई। इस आगजनी में 6 दुकानें जल कर कर खाक हो गई है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को काबू किया। इस दौरान दिल्ली अग्निशमन सेवा के अग्निशमन अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि हमें सुबह 4 बजे के आसपास एक कॉल मिली। जब हम मौके पर पहुंचे, तो हमने देखा कि सभी छह दुकानें जल रही थीं। इनमें तिरपाल, सौंदर्य प्रसाधन और कपड़े बेचने वाली दुकानें शामिल थीं। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हमने तुरंत आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए।
#WATCH दिल्ली | कोटला सेवा नगर मार्केट में आग लग गई। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं।
दिल्ली अग्निशमन अधिकारी मनोज कुमार ने कहा, "सुबह 4.08 बजे हमें सूचना मिली। हमने यहां आकर देखा तो 6 दुकानों में आग लगी थी। जिसके बाद हमने आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। किसी के हताहत होने की… pic.twitter.com/dmKIV8ikTg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 21, 2025
आठ दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
अग्निशमन अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि आठ दमकल गाड़ियों को तैनात किया गया और अब आग पर काबू पा लिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। बता दें कि एक अलग आग की घटना में, मंगलवार की देर रात दिल्ली के निर्माण विहार कॉलोनी में एक निजी स्कूल में आग लग गई, जो प्रीत विहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
दिल्ली में डीडीए की नई आवास योजना, नरेला में खरीदें फ्लैट
अग्निशमन अधिकारी फिरोज खान ने कहा कि आग बुझाने के लिए पांच दमकल गाड़ियां मौके पर थीं और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हमें रात 8.55 बजे फोन आया। पांच दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और हमने आग बुझाई। स्कूल की एक इमारत और पास की एक कार में आग लग गई थी। अभी तक किसी के घायल होने या हताहत होने की खबर नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



