Mines At Strait of Hormuz: खाड़ी देशों में जारी जंग के बीच ईरान ने होमुर्ज को अपना हथियार बना लिया है और दुश्मन देश के लिए इसे बंद कर दिया है। इसी बीच होमुर्ज खुलवाने के लिए ट्रंप ने कई बार दावा किया लेकिन अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि ईरान ने होमुर्ज में बिछाई लोकेशन के बारे में भूल गया है।
ईरान ने बिना अनुमति होमुर्ज पार करने वाले जहाजों के लिए बारूदी मांइस बिछाई थी लेकिन अब दावा किया जा रहा है कि वह अपने ही जाल में फंस गया है ईरान को अपनी बिछाई लोकेशन का सटीक पता नहीं चल पा रहा है जिससे माना जा रहा है कि होमुर्ज खोलने में देरी हो रही है।
Mines At Strait of Hormuz: बिछाई हुई मांइस नहीं मिल रही!

पिछले एक महीने से जारी जंग में ईरान ने अपनी छोटी नौकाओं से होर्मुज में बारूदी माइंस बिछाने का काम शुरू किया था और 2 मार्च से ही IRGC के एक वरिष्ठ अधिकारी ने होमुर्ज को बंद कर दिया था साथ ही चेतावनी दी थी कि यहां से बिना अनुमति के गुजरने वाले जहाजों को आग में झोंक दिया जाएगा। लेकिन अब दावा किया जा रहा है कि ईरान को उसी की बिछाई हुई मांइस नहीं मिल रही है।
Mines At Strait of Hormuz: टोल वसूलने का प्रस्ताव
अब ईरान टोल वसूलने का प्रस्ताव पेश करने की तैयारी में है जिसके बाद जहाज बिना किसी रोक-टोक के आसानी से गुजर सकेंगे। बताया जा रहा है कि भरे हुए टैंकरो पर 1 डॉलर प्रति बैरल के हिसाब से टैक्स वसूला जा सकता है और कि बड़े टैंकरो को आकार और माल के आधार पर लाखों डॉलर का जुर्माना भी देना पड़ सकता है।























