लोकसभा चुनाव 2019 के अंतिम चरण का मतदान 19 मई को होना है। जिसके चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के खरगोन में प्रचार अभियान की अंतिम जनसभा को संबोधित करने पहुंचे है। इस चरण में उत्तर प्रदेश की 13, बिहार की 8, पश्चिम बंगाल की 9, पंजाब की 13, मध्य प्रदेश की 8, झारखंड की 3, हिमाचल प्रदेश की 4 और चंडीगढ़ की एक सीट पर मतदान होना है।
खरगोन संसदीय क्षेत्र पर बीजेपी के गजेंद्र पटेल का कांग्रेस के डॉ गोविंद मुजाल्दा से मुकाबला हो रहा है। इस चरण में मध्य प्रदेश की शेष आठ सीटों इंदौर, देवास, धार, उज्जैन, खंडवा, खरगोन, मंदसौर और रतलाम में मतदान होना है। खरगोन में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, मेरे चुनाव अभियान की शुरुआत मेरठ से हुई थी। अब आखिरी सभा मध्य प्रदेश के खरगौन में हो रही है। ऐतिहासिक नजर से देखें तो मेरठ और खरगौन के बीच एक डोर ऐसी भी है जिस पर जिस पर अकसर ध्यान नहीं जाता। ये दोनों ही शहर 1857 के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े हुए हैं।
पीएम मोदी ने कहा, आप दशकों बाद लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने वाले हैं। इस बार आप सिर्फ एक वोट नहीं डालने वाले बल्कि एक विकसित और नए भारत की नींव डालने वाले हैं। लोकतंत्र में चुनाव सरकार बनाने के लिए होता है। राजनीतिक दल और उम्मीदवार आपसे अपनी-अपनी नीयत और नीति के हिसाब से वोट मांगते हैं। लेकिन 2019 का चुनाव अन्य चुनावों से भिन्न है। इस चुनाव का नेतृत्व जनता कर रही है। कांग्रेस सरकार को कर्जमाफी के मुद्दे पर आड़ हाथों लेते हुए कहा कि‘एक अंगुली की गलती’ने प्रदेश को तबाह कर दिया।
प्रियंका का मिर्जापुर में रोड शो, किसानों के मुद्दे पर प्रधानमंत्री को घेरा
उन्होंने ने कहा, 21वीं सदी के भारत के इन्हीं निर्माता के उत्साह का परिणाम है कि देश आज कश्मीर से कन्याकुमारी और कच्छ से कामरूप पूरा देश कह रहा है- ‘अबकी बार, मोदी सरकार’, और 3-4 दिन से मैं सुन रहा हूं- अबकी बार 300 पार। उन्होंने कहा की आतंकवाद और नक्सलवाद को खत्म करने की हमारी प्रतिबद्धता को भरपूर जन समर्थन मिला है। ये देश की भावना है कि आतंकियों को घर में घुसकर मारा जाए। पीएम ने कहा, ‘‘कमल का बटन दबाकर मतदान करने के आपके पांच सेंकेड आपको मेरे पांच साल का मालिक बना देगी। आप ही मेरे हाईकमान होंगे। ये पांच साल मैं आपको समर्पित करने आया हूं।’’


Download Android App
Download iOS App




