Mohali Girl Kidnapping: पंजाब से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. बता दें, पंजाब के मोहाली जिले के कुराली कस्बे से साढ़े चार साल की एक बच्ची का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया.
पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई. दिल दहला देने वाले फुटेज में बच्ची को उसके दादा-दादी के सामने जबरदस्ती कार में बिठाते हुए दिखाया गया है. जब बुजुर्ग दंपति ने गाड़ी रोकने की कोशिश की और उसके सामने खड़े हो गए, तो ड्राइवर ने कथित तौर पर उन्हें कुचलने की कोशिश की और फिर बच्ची को लेकर तेजी से भाग गया.
Mohali Girl Kidnapping: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
इस घटना की फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. यह वीडियो करीब 2 मिनट की है. पहले 1 मिनट में बाइक सवार 2 लोग आते हैं. दोनों के साथ एक छोटी बच्ची भी होती है. इतने में एक बाइक उनके नजदीक रुकती है. बाइक से उतरते ही नकाबपोश बदमाश बच्ची को जबरन छीनने की कोशिश करने लगे हैं, वहीं एक सफेद कार आकर रूकती है. कार से करीब 3 लोग उतरते हैं. कार सवार तीनों बदमाश भी नकाबपोश होते हैं.
Kurali, Punjab – In a shocking incident, a four-and-a-half-year-old girl was allegedly abducted in broad daylight from Kurali town in Punjab’s Mohali district, with the entire episode captured on CCTV cameras. The disturbing footage shows the child being forcibly taken and… pic.twitter.com/AcF5ABTKll
— NextMinute News (@nextminutenews7) May 20, 2026
Punjab Child Abduction: दिनदहाड़े अपहरण
बदमाश बच्ची को जबरन कार में ले जाते हैं. बुजुर्ग दंपत्ति कार को रोकने की कोशिश करते हैं मगर कार नहीं रूकती. इसके लिए वे कार के सामने खड़े हो जाते हैं मगर कार रूकती नहीं.
आवाज सुन कर आसपड़ोस के लोग बाहर निकल कर आ जाते हैं मगर कार रूकती नहीं. बता दें इस घटना के बाद बच्ची के पिता ने पत्नी पर आरोप लगाया है, उसने कहा, “इस घटना के बाद बच्ची के पिता ने अपनी पत्नी पर जमकर गुस्सा निकाला.
Broad Daylight Kidnapping in Punjab: पत्नी पर लगाया आरोप

पिता ने कहा, “हम उन लोगों को नहीं जानते जो आकर मेरी बेटी को ले गए। लेकिन मुझे शक है कि यह मेरी पत्नी ने किया है। बच्ची की कस्टडी को लेकर हमारा मुकदमा चल रहा है। फिर भी, उसने कानून अपने हाथ में लेकर यह किया।”
उन्होंने आगे बताया कि उनकी पत्नी, उनकी सास और संदीप कुमार नामक एक अन्य व्यक्ति भी अपहरण में शामिल थे. उन्होंने प्रशासन से मामले की उचित जांच करने का आग्रह किया.
यह भी पढ़ें – किसानों को बड़ी राहत! पंजाब में जमीन के अंदर बिछेंगी बिजली की तारें, फसलों में आग की घटनाएं होंगी बंद


Download Android App
Download iOS App




