पत्नी का जिम जाना पति को नहीं था पसंद, पति ने लोहे की रोड से की हत्या

Moradabad Wife Murdered Over Gym Dispute

Moradabad Wife Murdered Over Gym Dispute :  यूपी के मुरादाबाद में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है, जिसकी मुख्य वजह पत्नी का जिम जाकर फिट रहना था. दरअसल पति को अपनी पत्नी का जिम जाना पसंद नहीं था. इस बात को लेकर उनके बीच झगड़ा रहता था. इसी को लेकर पति ने पत्नी के जिम से लौटते हुए लोगे के रोड से वार कर बेरहमी से उसकी ह्त्या कर दी.

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति करीब 7 घंटे तक शव के पास बैठा रहा. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टर के लिए भेज दिया और मामले की जांच कर रही है. बता दें यह घटना कटघर थाना क्षेत्र के डबल फाटक इलाके की है.

जिम जाना नहीं था पसंद

जानकारी के अनुसार आरोप स्क्रैप कारोबारी शोभित गुप्ता पर है कि उसने अपनी पत्नी पूनम गुप्ता की हत्या कर दी. शोभित गुप्ता को पत्नी का जिम जाना पसंद नहीं था.

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच इसी को लेकर विवाद चलता रहता था. विवाद इतना बढ़ गया कि शोभित ने लोहे की रोड से अपनी पत्नी की हत्या कर दी.

घंटों तक शव के पास बैठा रहा

हैरानी यह कि इस बर्बर घटना के बाद शोभित घंटों तक शव के पास बैठा रहा. वह करीब 7 घंटे शव् के पास था. इस दौरान उसकी मासूम बेटी स्कूल से घर लौटी और मां के बारे में पूछा तो आरोपी उसे बहलाकर दूसरे कमरे में ले गया. घटना की जानकारी उसने खुद पुलिस को दी और मौके पर पुलिस घटना स्थल पहुंची.

वैसे घटना को आरोपी ने हादसा बताने की कोशिश की मगर पुलिस के शोभित को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद आखिरकार उसने अपना जुर्म कबूल लिया.

यह भी पढ़ेंUP Board Result 2026: 10वीं में कशिश वर्मा 97.83%, 12वीं में शिखा वर्मा 97.60% के साथ किया टॉप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।