UP Board Result 2026: 10वीं में कशिश वर्मा 97.83%, 12वीं में शिखा वर्मा 97.60% के साथ किया टॉप

Summary :

UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 23 अप्रैल को शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। लंबे समय से इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए यह बड़ी खबर है। छात्र अब अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स upmspresults.nic.in और upmsp.edu.in पर जाकर देख सकते हैं। इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में करीब 52 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। सभी को अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म हो चुका है। बोर्ड ने रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की सूची और पास…

UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 23 अप्रैल को शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। लंबे समय से इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए यह बड़ी खबर है। छात्र अब अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स upmspresults.nic.in और upmsp.edu.in पर जाकर देख सकते हैं।

इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में करीब 52 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। सभी को अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म हो चुका है। बोर्ड ने रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की सूची और पास प्रतिशत भी जारी किया है।

UP Board Result 2026: इस बार बढ़िया प्रदर्शन

  • इस बार यूपी बोर्ड के परिणाम काफी बेहतर रहे हैं।
  • कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत: 90.42%
  • कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत: 80.38%
  • यह आंकड़े बताते हैं कि इस साल छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया है और बड़ी संख्या में विद्यार्थी सफल हुए हैं।

UP Board 10th Toppers: 10वीं के टॉपर्स

यूपी बोर्ड 10वीं के नतीजों में इस बार दो छात्रों ने पहला स्थान हासिल किया है।

  • कशिश वर्मा (सीतापुर) – 97.83%
  • अंशिका वर्मा (बाराबंकी) – 97.83%

दोनों छात्रों ने समान अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर टॉप किया है, जो उनके कड़ी मेहनत और लगन को दर्शाता है।

UP Board 12th Toppers: 12वीं के टॉपर्स

कक्षा 12वीं में भी छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। टॉपर्स की सूची इस प्रकार है:

रैंक छात्र का नाम प्रतिशत विद्यालय जिला
प्रथम शिखा वर्मा 97.60% बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज सीतापुर
द्वितीय नंदनी गुप्ता 97.20% सर्वोदय जनकल्याण इंटर कॉलेज बरेली
श्रिया वर्मा 97.20% महारानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल इंटर कॉलेज बाराबंकी
तृतीय सुरभि यादव 97.00% सर्वोदय जनकल्याण इंटर कॉलेज बरेली
पूजा पाल 97.00% महारानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल इंटर कॉलेज बाराबंकी

How to Check UP Board Result 2026: कैसे देखें अपना रिजल्ट

छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए निम्न आसान स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं https://upmsp.edu.in/
  • “UP Board Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर दर्ज करें
  • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा

यह भी पढ़ें: थूक जिहाद! शादी समारोह में थूक लगाकर रोटियां सेंक रहा था नसीमउद्दीन, Viral हुआ वीडियो

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।