MP: इंदौर में पुलिस कांस्टेबल ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summary :

कांस्टेबल विनोद यादव की आत्महत्या से इंदौर पुलिस में सनसनी

इंदौर में हेड कांस्टेबल विनोद यादव की आत्महत्या से पुलिस विभाग में सनसनी फैल गई है। यादव ने अपने घर में फांसी लगाई जब उनके परिवार के सदस्य हरियाणा गए हुए थे। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया और जांच शुरू की। घटना की सूचना परिजनों को दी गई है और पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में एक हेड कांस्टेबल ने फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस आत्महत्या के कारण का पता कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एमआईजी थाना क्षेत्र में रहने वाले हेड कांस्टेबल विनोद यादव ने अपने ही घर में आत्महत्या कर ली है।

बताया गया है कि हेड कांस्टेबल परदेसीपुरा थाने में पदस्थ थे और ड्यूटी खत्म होने के बाद अपने घर पर आए और थोड़ी ही देर बाद उन्होंने यह कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल करने में जुटी हुई है। बताया गया है कि हेड कांस्टेबल यादव घर पर अकेले थे और उनके परिवार के सदस्य हरियाणा गए हुए हैं। उन्होंने अभी पिछले दिनों ही अपनी बेटी की शादी की थी। वह घर पर अकेले ही थे, लेकिन इसी दौरान उनके कुछ साथी जब घर पर पहुंचे तो काफी देर तक उन्होंने दरवाजा नहीं खोला।

MP Constable Suicide

इसके बाद साथियों ने जब दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो देखा कि वह मृत अवस्था में पड़े हुए हैं। इसके बाद पूरे मामले की जानकारी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए इंदौर के एमवाय अस्पताल भेजा गया है।

वहीं एडिशनल सीपी अमित सिंह का कहना है कि पूरे मामले में मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर जांच-पड़ताल की जा रही है। फिलहाल मौत की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है। वहीं पुलिस काफी बारीकी से जांच-पड़ताल कर रही है।

जबलपुर में 31 मई को कांग्रेस की जय हिंद तिरंगा रैली

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.