गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की कार्डियक अरेस्ट से मौत के बाद मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने दावा किया कि उनके पिता को खाने में जहर दिया गया था और उन्होंने कहा कि वे न्यायपालिका की शरण में जाएंगे। उन्होंने कहा, ”मुझे प्रशासन की ओर से कुछ नहीं बताया गया, मुझे मीडिया के माध्यम से इसके बारे में पता चला, लेकिन अब पूरा देश सब कुछ जानता है दो दिन पहले मैं उनसे मिलने आया था, लेकिन मुझे अनुमति नहीं दी गई। धीमा जहर देने के आरोप पर हमने पहले भी कहा था और आज भी यही कहेंगे। 19 मार्च को डिनर में उन्हें जहर दे दिया गया। हम न्यायपालिका की शरण में जाएंगे, हमें उस पर पूरा भरोसा है।”
- गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी की कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत
- मुख्तार अंसारी के बेटे ने दावा किया कि उनके पिता को खाने में जहर दिया गया था
- उन्होंने कहा कि वे न्यायपालिका की शरण में जाएंगे
- उन्होंने कहा, मुझे प्रशासन की ओर से कुछ नहीं बताया गया
पोस्टमॉर्टम के बाद दिया जायेगा शव
उन्होंने कहा, “पोस्टमॉर्टम कल किया जाएगा, उसके बाद, वे हमें शव देंगे। फिर हम आगे की प्रक्रिया करेंगे। मेरे पिता ने धीमा जहर दिए जाने का आरोप लगाया है, पोस्टमार्टम करने के लिए लगभग पांच डॉक्टरों का पैनल बनाया गया है बनाया गया। इस बीच, गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के शव को बांदा के बांदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पांच बार के विधायक के निधन के बाद कई राजनीतिक नेताओं ने शोक व्यक्त किया।


Download Android App
Download iOS App




