नेपाल में पहला समलैंगिक विवाह रजिस्टर हुआ है. इसके साथ ही नेपाल ऐसा करने वाला पहला दक्षिण एशियाई देश बन गया है. नेपाल की सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक विवाह को पांच महीने पहले वैध करार दे दिया था. वहीं इससे पहले 2007 में ही नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक विवाह की अनुमति दे दी थी. यहां तक कि 2015 में अपनाए गए नेपाल के संविधान में भी स्पष्ट रूप से कहा गया है कि यौन रुझान के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जा सकता है.
थर्ड जेंडर समुदाय के लिए एक बड़ी उपलब्धि
नेपाल में यौन अल्पसंख्यकों के अधिकारों और कल्याण के लिए काम करने वाले संगठन ब्लू डायमंड सोसाइटी के अध्यक्ष संजीब गुरुंग पिंकी के मुताबिक, 35 वर्षीय ट्रांस-महिला माया गुरुंग और 27 वर्षीय समलैंगिक सुरेंद्र पांडे ने कानूनी रूप से शादी कर ली है. उनकी शादी पश्चिमी नेपाल के लामजंग जिले के डोरडी ग्रामीण नगर पालिका में रजिस्टर की गई है.
बता दे 27 जून, 2023 को सुप्रीम कोर्ट ने गुरुंग सहित कई लोगों द्वारा दायर एक रिट याचिका में नेपाल में समलैंगिक विवाह को वैध बनाने के लिए एक अंतरिम आदेश जारी किया था. हालांकि समलैंगिक विवाह को अस्थायी रूप से रजिस्टर करने के इस ऐतिहासिक आदेश के बावजूद, काठमांडू जिला कोर्ट ने चार महीने पहले आवश्यक कानूनों की कमी का हवाला देते हुए इस कदम को खारिज कर दिया था.


Download Android App
Download iOS App



