“ईरान की परमाणु शक्ति खत्म”…मौत की अटकलों के बीच Live आए इजरायली PM नेतन्याहू

Netanyahu First Speech After Death Rumours

Netanyahu First Speech After Death Rumours: खाड़ी देशों की बीच जारी जंग में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मौत की अटकलें तेज हो रही थी लेकिन अब उन्होंने Live प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और दावा किया कि अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के 20 दिनों के बाद, ईरान के पास अब यूरेनियम या बैलिस्टिक मिसाइलों का उत्पादन करने की क्षमता नहीं है। सैन्य अभियान के पहले चरण में, संयुक्त राज्य अमेरिका और इज़रायल ने ईरान की मिसाइल भंडारों को नष्ट कर दिया, हमले में ड्रोन और मिसाइल कारखाने को बुरी तरह प्रभावित किया, जिसमें परमाणु बुनियादी ढांचा भी शामिल है, और अ, वे उन मिसाइलों के पुनर्निर्माण की औद्योगिक क्षमता को ही नष्ट कर रहे हैं।

ईरान तबाह हो रहा है

इजरायली PM ने बताया कि जीत रहे हैं और ईरान तबाह हो रहा है। ईरान के मिसाइल और ड्रोन जखीरे को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है और इसे पूरी तरह नष्ट कर दिया जाएगा। उनके सैकड़ों लॉन्चर नष्ट कर दिए गए हैं, मिसाइलों के भंडार पर भारी प्रहार हो रहा है और साथ ही मिसाइल उत्पादन करने वाले उद्योगों को भी भारी नुकसान हो रहा है। ‘राइजिंग लायन’ अभियान में हमने मिसाइलों को नष्ट किया और बहुत से बुनियादी ढांचे को भी तबाह कर दिया। अब हम उन कारखानों को नष्ट कर रहे हैं जो इन मिसाइलों के पुर्जे बनाते हैं। हम उनके पूरे औद्योगिक आधार को मिटा रहे हैं, जिसे हमने पहले नहीं मिटाया था।

पूरी दुनिया की रक्षा कर रहे हैं

इजरायल और अमेरिका अपने चल रहे सैन्य अभियान के माध्यम से “पूरी दुनिया की रक्षा कर रहे हैं”, और दावा किया कि इन हमलों ने ईरान की सैन्य क्षमता को काफी कमजोर कर दिया है। लेकिन नेतन्याहू ने इन दावों को साबित करने के लिए कोई सबूत पेश नहीं किया। इसी बीच, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पहले कहा था कि ईरान में क्या राजनीतिक परिणाम निकलेंगे, यह कहना अभी बहुत जल्दबाजी होगी, लेकिन ईरान देश में बदलाव के लिए परिस्थितियां बनाने के प्रयास जारी हैं।

बदलाव ईरानी जनता पर निर्भर करेगा

सत्ता परिवर्तन के बाद की संभावित स्थिति के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए नेतन्याहू ने कहा कि आपको एक अंतरिम नेता चाहिए। आप एक अयातुल्ला की जगह दूसरे अयातुल्ला को नहीं लाना चाहते, आप हिटलर की जगह हिमलर को नहीं लाना चाहते। कोई भी बदलाव ईरानी जनता पर निर्भर करेगा कि वे सही समय चुनें और उस समय की जिम्मेदारी उठाएं। हम परिस्थितियां बना सकते हैं, लेकिन उन्हें उन परिस्थितियों का लाभ उठाना होगा।

ALSO READ: लंबी जंग की तैयारी या कंगाल हुआ ट्रंप प्रशासन ? ईरान युद्ध के लिए संसद से मांगे $200 अरब डॉलर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।