UP IPS Aparna Kaushik Viral Video: मिर्जापुर की SP अपर्णा रजत कौशिक से अपराधी थर-थर कांपते है और उन्हें लेडी सिंघम के नाम से भी जाना जाता है। लेकिन सोशल मीडिया में गौ तस्कर की गिरफ्तारी की जानकारी के लिए प्रेस ब्रिफिंग कर रही थी तभी लोगों ने उनके कद काठी को लेकर गंदे कमेंट्स करना शुरू कर दिए और IPS अफसर बॉडी शेमिंग का शिकार हो गई।
हजारों यूजर्स ने कई गंदे कमेंट्स किए जिसके बाद पुलिस ने कमेंट सेक्शन को ही बंद कर दिया। इस घटना के बाद गंभीर सवाल उठ गया है कि जब IPS अफसर बॉडी शेमिंग का शिकार हो सकती है लोग गंदे कमेंट्स कर सकते है तो आम महिलाएं कितनी सुरक्षित होगी।
UP IPS Aparna Kaushik Viral Video: शरीर की बनावट को लेकर गंदे कमेंट्स

यह पूरी घटना 13 मार्च 2026 की है जहां मिर्जापुर पुलिस ने 25 हजार के गौतस्कर को पकड़ा था और इसी की जानकारी देने के लिए मिर्जापुर की SP अपर्णा रजत कौशिक ने इंस्टाग्राम पर प्रेस ब्रिफिंग कर रही थी और जानकारी साझा कर रही थी लेकिन हजारों यूजर्स ने उनके कद-काठी और शरीर की बनावट को लेकर गंदे कमेंट्स करने शुरू कर दिए और यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है और अब तक 4.6 मिलियन व्यूज भी आ गए है साथ ही 13 हजार से अधिक कमेंट्स भी आए थे जिसमें लगभग सब भद्दे ही कमेंट्स थे। पुलिस ने अब कमेंट सेक्शन को बंद कर दिया है।
UP IPS Aparna Kaushik: सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल

सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही वीडियो के बाद सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े दिए है कि एक IPS अधिकारी बॉडी शेमिंग का शिकार हो सकती है तो आम महिला कितनी सुरक्षित होगी। कई लोगों ने इन भद्दे कमेंट्स की निंदा करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है और अब यह अब साइबर बुलिंग और महिलाओं के सम्मान से जुड़कर बहस का नया मुद्दा बन गया है। अभी मिर्जापुर पुलिस की भी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


Download Android App
Download iOS App




