मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विभिन्न समाचार माध्यमों के एग्जिट पोल पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि ‘यह एग्जिट पोल नहीं, मनोरंजन पोल है। पोल तो 23 मई को खुलेगी।’ रविवार को सातवें चरण के मतदान के बाद विभिन्न समाचार माध्यमों के Exit poll सामने आए। इनमें फिर भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनने का रुझान जताया गया है।
कमलनाथ ने मंगलवार को एग्जिट पोल पर सवालों का जवाब देते हुए कहा, “सोशल मीडिया पर बहुत सी ऐसी जानकारियां आ रही हैं, यह Exit poll नहीं मनोरंजन पोल है। असली पोल जो खुलने वाली है, वह 23 तारीख को खुलेगी।”
एग्जिट पोल 2019 में मध्य प्रदेश में भाजपा को बढ़त
कमलनाथ ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा, “एग्जिट पोल की जो परंपरा बनाई गई है, इनके रुझानों पर ही जश्न मना लो। सच्चाई 23 तारीख को सामने आएगी। सोशल मीडिया पर ईवीएम का एक नया घोटाला सामने आ रहा है। वह कितना सही है और कितना सही नहीं है, वह 23 मई को सामने आ जाएगा।”
ज्ञात हो कि, देश के विभिन्न समाचार माध्यमों ने जो Exit poll या सर्वे के अनुसार अनुमान जारी किए हैं, उसके मुताबिक भाजपा को एक बार फिर पूर्ण बहुमत मिल रहा है।


Download Android App
Download iOS App



