महाकुंभ 2025: बसंत पंचमी के लिए सिर्फ 2 और 3 फरवरी को लागू होगा डायवर्जन

Summary :

महाकुंभ में 31 जनवरी, 1 और 4 फरवरी को वाहन प्रवेश पर प्रतिबंध नहीं

महाकुंभ 2025 में करोड़ों भक्तों का आना जारी है। भक्तों की भारी भीड़ के प्रबंधन के लिए डीएम प्रयागराज, रवींद्र कुमार मंदार ने स्पष्ट किया कि 31 जनवरी, 1 फरवरी और 4 फरवरी को प्रयागराज में वाहनों के प्रवेश पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। डायवर्जन सिर्फ 2 और 3 फरवरी को लागू किया जाएगा। बता दें कि डायवर्जन केवल मौनी अमावस्या के दिन के लिए लागू किया गया था। अब, लगभग सभी श्रद्धालु लौट रहे हैं और डायवर्जन को पुलिस द्वारा हटाया जा रहा है। डीएम रवींद्र कुमार मंदार ने बताया कि पुलिस को बैरिकेड्स हटाने के निर्देश दिए हैं। 31 जनवरी, 1 और 4 फरवरी को किसी भी वाहन पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। केवल 2 और 3 फरवरी को बसंत पंचमी के पावन स्नान पर डायवर्जन किया जाएगा।

कमिश्नर क्षेत्र में वाहनों पर कोई प्रतिबंध नहीं

प्रयागराज के DM रवींद्र कुमार मंदार ने बताया कि महाकुंभ में प्रवेश की एक बहुत ही अलग प्रक्रिया है मेला क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश पर रोक के बारे में मेला अधिकारी और डीआईजी सभी को सूचित करेंगे। उन्होंने कहा कि कमिश्नर क्षेत्र में वाहनों पर कोई प्रतिबंध नहीं है। उत्तर प्रदेश में यूपी सरकार की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि बसंत पंचमी, माघ पूर्णिमा और महाशिवरात्रि के दौरान प्रयागराज आने वाले सभी वीआईपी और वीवीआईपी प्रतिनिधिमंडलों को विशेष सुविधाएं नहीं मिलेंगी।

भगदड़ के बाद अधिकारियों ने किया निरीक्षण

महाकुंभ में हुई भगदड़ के बाद न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) हर्ष कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि आयोग ने जांच पूरी कर ली है। आयोग जल्द ही प्रयागराज जाकर स्थिति का जायजा लेगा। वहीं प्रयागराज में यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और अन्य अधिकारियों ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।