महाकुंभ में रविवार को नो व्हीकल जोन: DIG वैभव कृष्ण

Summary :

महाकुंभ में रविवार को सिर्फ आपातकालीन वाहनों को अनुमति

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित भव्य महाकुंभ में रविवार को भी ‘नो व्हीकल जोन’ प्रभावी रहेगा। डीआईजी महाकुंभ नगर वैभव कृष्ण ने कहा, “आज शनिवार को कुंभ मेले में भारी भीड़ थी। कुंभ मेला पुलिस ने ऐसी व्यवस्था की थी कि जिससे श्रद्धालुओं को संगम में डुबकी लगाने में कोई दिक्कत नहीं हुई। इसके अलावा यह भी सुनिश्चित किया गया कि पूरे मेला क्षेत्र में कोई अनियंत्रित स्थिति या यातायात भीड़ न हो। कल रविवार को ‘नो व्हीकल जोन’ प्रभावी रहेगा, केवल आपातकालीन वाहन जैसे एम्बुलेंस, अग्निशमन सेवाएं और मीडिया कर्मियों को ही अनुमति दी जाएगी।

आग की एक घटना पर उन्होंने कहा कि शाम को आग लगने की एक घटना हुई थी, जिस पर 5-7 मिनट में काबू पा लिया गया। अयोध्या की लवकुश सेवा मंडल एक शिविर संचालित कर रही थी। शिविर खत्म हो गया था। उसी के स्टोर रूम में आग लगी। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। कुंभ मेला के दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया था।

महाकुंभ आने वाले श्रद्धालुओं से डीआईजी महाकुंभ वैभव कृष्ण ने अपील की है कि पुलिस द्वारा जो गाइडलाइंस जारी की गई हैं, उन निर्देशों का पालन करें। हमारे द्वारा जो ट्रैफिक डायवर्जन है, उसका पालन करें। जहां पर गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है, वहां पर अपनी गाड़ी को पार्क करें। इससे उन्हें कहीं भी कोई दिक्कत नहीं होगी। श्रद्धालु सुगमता के साथ स्नान कर निकल जाएंगे।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.