Noida: जानलेवा हमले का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार

Summary :

Noida:  नोएडा के होशियापुर गांव में एक युवक पर कथित रूप से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस उपायुक्त मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि होशियापुर गांव के निवासी शौकीन ने बीती रात उनके बेटे शाहरुख पर जानलेवा हमला करने की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि शिकायत में गणेश नामक व्यक्ति पर आरोप लगाया था। एक युवक पर आरोपी ने किया जानलेवा हमला मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बदमाश को गिरफ्तार किया पीड़ित…

Noida

Noida:  नोएडा के होशियापुर गांव में एक युवक पर कथित रूप से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अपर पुलिस उपायुक्त मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि होशियापुर गांव के निवासी शौकीन ने बीती रात उनके बेटे शाहरुख पर जानलेवा हमला करने की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि शिकायत में गणेश नामक व्यक्ति पर आरोप लगाया था।

  • एक युवक पर आरोपी ने किया जानलेवा हमला
  • मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बदमाश को गिरफ्तार किया
  • पीड़ित ने पुलिस में देर रात शिकायत दर्ज कराई

पुलिस को मिली सूचना

मनीष कुमार मिश्रा ने कहा, सोमवार देर रात को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सेक्टर 50 के पास छिपा हुआ है। उसे पकड़कर जब पुलिस वैन में बैठाया जा रहा था तभी उसने पुलिस टीम पर गोली चला दी। उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली गणेश के पैर में जा लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि गणेश के खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। इससे पहले नोएडा में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मोबाइल फोन लूटने वाले हिस्ट्रीशीटर समेत 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया था। गोली लगने से घायल हिस्ट्रीशीटर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिनके पास से एक चोरी की बाइक, एक पिस्तौल 315 बोर, दो मोबाइल फोन, एक जिंदा कारतूस और एक चला हुआ कारतूस बरामद किया गया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News