Noida labour protest Akhilesh Yadav statement: उत्तर प्रदेश के नोएडा में आज सोमवार को मज़दूर वेतन-वृद्धि की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। मज़दूर अपनी मांगों पर ज़ोर देने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं, और इस दौरान कई वाहनों में आग लगा दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कइयों को गिरफ्तार किया है। इस बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सरकार पर तंज कसते हुए एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक टिप्पणी की है.
Noida labour protest Akhilesh Yadav statement: एक्स पोस्ट के जरिए अखिलेश ने बोला हमला

नोएडा में वेतन बढ़ाने को लेकर उग्र हुए आंदोलन का कारण भाजपा सरकार की वो एकतरफ़ा नीति है जो पूंजीपतियों का पोषण करती है लेकिन सामान्य काम करनेवाले कर्मचारियों और वेतनभोगी श्रमिकों-मज़दूरों का शोषण।
भाजपाई चंदादायी पूँजीपतियों के एटीएम में तो पैसे भरते जा रहे हैं, लेकिन… pic.twitter.com/4fPNICZnVB
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 13, 2026
सोशल मीडिया साइट X पर अखिलेश यादव ने मौजूदा सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा,”नोएडा में वेतन बढ़ाने को लेकर उग्र हुए आंदोलन का कारण भाजपा सरकार की वो एकतरफ़ा नीति है जो पूंजीपतियों का पोषण करती है लेकिन सामान्य काम करनेवाले कर्मचारियों और वेतनभोगी श्रमिकों-मज़दूरों का शोषण. भाजपाई चंदादायी पूँजीपतियों के एटीएम में तो पैसे भरते जा रहे हैं, लेकिन श्रमिकों-मज़दूरों के वेतन के लिए इनके एटीएम खाली हैं. बेतहाशा महंगाई के इस दौर में कम वेतन में घर चलाना कितना मुश्किल है, ये एक परिवारवाला ही समझ सकता है. वेतनभोगी कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!”
Noida labour protest Akhilesh Yadav statement: विरोध कर जताई नाराजगी

बता दें कि गुरुग्राम और नोएडा-फरीदाबाद (NCR) में वेतन वृद्धि (20 हजार न्यूनतम वेतन) की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने प्रदर्शन किया, जिससे सड़कों पर भयंकर जाम लग गया है। यह आंदोलन, जो गुरुग्राम में शुरू हुआ, नोएडा फेज-2 और फरीदाबाद के सेक्टर 37 तक फैल गया है, जहां प्रदर्शनकारी काम रोककर नारेबाजी कर रहे हैं।फरीदाबाद में प्रदर्शन हिंसक हो गए हैं, जिसमें प्रदर्शनकारियों ने वाहनों को आग लगा दी, तोड़फोड़ की और पुलिस पर पथराव किया। नोएडा-दिल्ली-ग्रेटर नोएडा मार्ग और फरीदाबाद में मुख्य सड़कों पर लंबा जाम लग गया है.
यह भी पढ़ें – केरल में डेंटल स्टूडेंट की संदिग्ध हालत में मौत, फैकल्टी पर उत्पीड़न के आरोप के बाद जांच तेज






















