Crowd, waiting, Ticket Blackmailing पर लगेगी लगाम! होली से पहले Northern Railway ने किए ये खास इंतजाम, जानें पूरी डिटेल

Summary :

Northen Railway Special Holi Trains: होली 2026 के मौके पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए Northern Railway ने दिल्ली डिवीजन में व्यापक तैयारियां की हैं। 26 फरवरी से 4 मार्च 2026 के बीच राजधानी के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर विशेष प्रबंध किए जाएंगे ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो। आइए जानते हैं क्या क्या किए गए हैं इंतजाम? Northen Railway Special Holi Trains: बड़े स्टेशनों पर खास व्यवस्था दिल्ली के चार मुख्य स्टेशन, New Delhi Railway Station, Anand Vihar Terminal, Old Delhi Railway Station और Hazrat Nizamuddin Railway Station पर अतिरिक्त सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन…

Northen Railway Special Holi Trains: होली 2026 के मौके पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए Northern Railway ने दिल्ली डिवीजन में व्यापक तैयारियां की हैं। 26 फरवरी से 4 मार्च 2026 के बीच राजधानी के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर विशेष प्रबंध किए जाएंगे ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो। आइए जानते हैं क्या क्या किए गए हैं इंतजाम?

Northen Railway Special Holi Trains: बड़े स्टेशनों पर खास व्यवस्था

  • दिल्ली के चार मुख्य स्टेशन, New Delhi Railway Station, Anand Vihar Terminal, Old Delhi Railway Station और Hazrat Nizamuddin Railway Station पर अतिरिक्त सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए अधिकारियों की तैनाती की गई है।
  • हर अधिकारी की जिम्मेदारी स्पष्ट रूप से तय की गई है, ताकि किसी भी स्थिति में तुरंत निर्णय लिया जा सके।
  • बिना टिकट यात्रा करने वाले लोगों को सीधे प्लेटफॉर्म पर जाने की अनुमति नहीं होगी।
  • उन्हें पहले बनाए गए सुविधा कैंप में भेजा जाएगा और ट्रेन आने के बाद ही प्लेटफॉर्म पर प्रवेश मिलेगा। इससे अनावश्यक भीड़ को रोका जा सकेगा।

अस्थायी शिविर और कंट्रोल रूम

Northen Railway Special Holi Trains (image: social media )
Northen Railway Special Holi Trains (image: social media )
  • आनंद विहार स्टेशन पर अस्थायी यात्री सुविधा शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां यात्रियों को इंतजार के दौरान बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी।
  • वहीं गाजियाबाद में एक मिनी कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है, जो ट्रेनों की आवाजाही और भीड़ की स्थिति पर नजर रखेगा।
  • जरूरत पड़ने पर यहां से तुरंत निर्देश जारी किए जाएंगे।

Northern Railway Special Trains: होली स्पेशल ट्रेनों की संख्या में बढ़ोतरी

Northen Railway Special Holi Trains (image: social media )
Northen Railway Special Holi Trains (image: social media )

होली के दौरान यात्रियों की मांग को देखते हुए इस बार स्पेशल ट्रेनों की संख्या में बड़ी बढ़ोतरी की गई है।

  • अब तक 742 होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की जा चुकी है।
  • पिछले साल जहां लगभग 280 स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं, वहीं इस बार केवल नॉर्दर्न रेलवे की ओर से ही करीब 350 विशेष ट्रेनें संचालित की जाएंगी।
  • अन्य रेलवे जोन भी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के लिए अतिरिक्त ट्रेनें चला रहे हैं।
  • जरूरत पड़ने पर अनारक्षित (अनरिजर्व्ड) स्पेशल ट्रेनें भी तुरंत चलाई जाएंगी।
  • इसके लिए अलग से रैक तैयार रखे गए हैं।
  • ये ट्रेनें खासतौर पर उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और अन्य राज्यों के यात्रियों की सुविधा के लिए होंगी, ताकि नियमित ट्रेनों पर दबाव कम हो और यात्रियों को सीट मिलने की संभावना बढ़े।

Holi Trains Full Details: ऑनलाइन टिकट बुकिंग में सख्ती

Northen Railway Special Holi Trains (image: social media )
Northen Railway Special Holi Trains (image: social media )
  • टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए Indian Railway Catering and Tourism Corporation ने एआई आधारित “प्रीडेटर सिस्टम” लागू किया है।
  • यह सिस्टम संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखता है।
  • यदि कोई यूजर बहुत कम समय में कई यात्रियों की जानकारी भरता है या बार-बार लॉगिन और लॉगआउट करता है, तो उसका अकाउंट चिन्हित किया जा सकता है।
  • आधे घंटे में पांच से अधिक बार लॉगिन करने पर 24 घंटे का प्रतिबंध भी लग सकता है।
  • सिस्टम आईपी एड्रेस और मोबाइल नंबर की भी जांच करता है।
  • अगर दोनों में गड़बड़ी पाई जाती है तो लेनदेन रोक दिया जाता है।
  • इन उपायों से आम यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना लगभग 40 प्रतिशत तक बढ़ी है।
  • हाल के महीनों में लाखों फर्जी अकाउंट बंद किए गए हैं।

RailOne ऐप पर 3% छूट

Northen Railway Special Holi Trains (image: social media )
Northen Railway Special Holi Trains (image: social media )
  • यात्रियों को डिजिटल भुगतान के लिए प्रोत्साहित करने हेतु RailOne ऐप पर विशेष ऑफर दिया जा रहा है।
  • 14 जनवरी 2026 से 14 जुलाई 2026 तक ट्रायल आधार पर अनारक्षित टिकटों की डिजिटल बुकिंग पर 3 प्रतिशत की छूट मिल रही है।
  • अब यह छूट यूपीआई, डेबिट/क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग जैसे सभी डिजिटल माध्यमों पर उपलब्ध है।
  • पहले यह सुविधा केवल आर-वॉलेट भुगतान पर मिलती थी। यह कदम रोजाना सफर करने वाले यात्रियों और उपनगरीय यात्रियों के लिए खास लाभकारी है।
  • RailOne ऐप से रिजर्व्ड और अनरिजर्व्ड टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट, ट्रेन की जानकारी और शिकायत दर्ज करने जैसी सुविधाएं एक ही जगह मिलती हैं।

डिजिटल इंडिया को बढ़ावा

  • रेलवे की ये पहल कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देने के साथ डिजिटल इंडिया अभियान को भी मजबूत कर रही है।
  • यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं, स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग समय पर करें और उपलब्ध छूट का लाभ उठाने के लिए ऐप का उपयोग करें।
  • होली के त्योहार पर सुरक्षित, सुगम और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे की ये तैयारियां यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होंगी।

New Delhi Kanpur Lucknow Train: नई दिल्ली से स्पेशल ट्रेनों की सुविधा

  • नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से यात्रियों की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं।
  • ये ट्रेनें बरौनी, गोरखपुर, लखनऊ, वाराणसी, खुर्दा रोड और श्री माता वैष्णो देवी कटरा जैसे प्रमुख शहरों के लिए उपलब्ध हैं।
  • खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तरी बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए बरौनी, गोरखपुर और लखनऊ की स्पेशल ट्रेनें बड़ी राहत साबित हो रही हैं।
  • नई दिल्ली और वाराणसी के बीच भी 6 मार्च तक विशेष ट्रेन सेवाएं संचालित की जाएंगी, जिससे यात्रियों को यात्रा में आसानी होगी।

हजरत निजामुद्दीन से स्पेशल ट्रेनें

  • 28 फरवरी से 6 मार्च के बीच हजरत निजामुद्दीन और पुणे के बीच भी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
  • इसके अलावा नई दिल्ली से हावड़ा के लिए 25 फरवरी से 3 मार्च तक विशेष ट्रेन सेवा उपलब्ध रहेगी।

पुरानी दिल्ली स्टेशन से कनेक्टिविटी

  • पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए अच्छी रेल सुविधा उपलब्ध है।
  • यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यहां से कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
  • वहीं, आनंद विहार टर्मिनल से पूर्वी और मध्य भारत के कई शहरों के लिए ट्रेनें संचालित की जाती हैं।
  • यहां से दानापुर, मुजफ्फरपुर, जयनगर, सीतामढ़ी, खुर्दा रोड और गोरखपुर के लिए सबसे अधिक स्पेशल ट्रेनें उपलब्ध होंगी।

आनंद विहार से विशेष सेवाएं

  • आनंद विहार और लौकहा बाजार के बीच हाई-फ्रीक्वेंसी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी, जिसमें दो दर्जन से अधिक फेरे लगाए जाएंगे।
  • दानापुर और मुजफ्फरपुर के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाएंगी।
  • इसके अलावा दिल्ली से हरिद्वार, कटिहार और रांची जाने वाली कुछ विशेष ट्रेनें आनंद विहार से शुरू होंगी या यहां से होकर गुजरेंगी।
  • यात्रियों को सलाह दी जाती है कि यात्रा से पहले ट्रेन का समय और उपलब्धता की जानकारी अवश्य जांच लें।

यह भी पढ़ें: Goa Trip पर जानें से पहले इन 6 जरूरी बातों का ध्यान रखेंगे तो सफर होगा और भी मजेदार

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।