Oppo का धमाका! Snapdragon 7 Gen 4, 6500mAh बैटरी और 50MP Camera के साथ लॉन्च किया नया धांशु स्मार्टफोन

Summary :

Oppo Reno 15c Launch: Oppo ने चीन में अपनी Reno सीरीज का एक नया स्मार्टफोन Oppo Reno 15c लॉन्च कर दिया है। यह फोन दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम फीचर्स के साथ आता है। कंपनी ने इस डिवाइस में नया Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया है, जो इसे मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनाता है। फोन में शानदार डिस्प्ले, पावरफुल कैमरा और बड़ी बैटरी देखने को मिलती है। Oppo Reno 15c Price Oppo Reno 15c को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत CNY 2,899 (लगभग 37,000…

Oppo Reno 15c Launch: Oppo ने चीन में अपनी Reno सीरीज का एक नया स्मार्टफोन Oppo Reno 15c लॉन्च कर दिया है। यह फोन दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम फीचर्स के साथ आता है। कंपनी ने इस डिवाइस में नया Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया है, जो इसे मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनाता है। फोन में शानदार डिस्प्ले, पावरफुल कैमरा और बड़ी बैटरी देखने को मिलती है।

Oppo Reno 15c Price

Oppo Reno 15c को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत CNY 2,899 (लगभग 37,000 रुपये) रखी गई है। वहीं 12GB रैम + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,199 (करीब 41,000 रुपये) है।

Oppo Reno 15c: Color Option

यह स्मार्टफोन तीन आकर्षक रंगों में उपलब्ध है:

  • ऑरोरा ब्लू
  • कॉलेज ब्लू
  • स्टारलाइट बो
Oppo Reno 15c Launch (Image- Social Media)
Oppo Reno 15c Launch (Image- Social Media)

Oppo Reno 15c Features & Specifications

Display and Software

Oppo Reno 15c में 6.59-इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग काफी स्मूथ होती है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स तक जाती है, जिससे धूप में भी कंटेंट आसानी से देखा जा सकता है। इसके अलावा फोन में 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 460ppi पिक्सल डेंसिटी मिलती है। यह डिवाइस Android 16 आधारित ColorOS 16 पर काम करता है, जो नए फीचर्स और बेहतर यूजर एक्सपीरियंस देता है।

Performance and Storage

फोन में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए उपयुक्त है। इसमें LPDDR5x रैम दी गई है, जो तेज स्पीड सुनिश्चित करती है। Oppo Reno 15c में 12GB रैम और 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जिससे यूजर को स्टोरेज की चिंता नहीं रहती।

Oppo Reno 15c Launch (Image- Social Media)
Oppo Reno 15c Launch (Image- Social Media)

Camera Features

Oppo Reno 15c का कैमरा सेटअप इसकी बड़ी खासियत है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें:

  • 50MP प्राइमरी कैमरा (OIS सपोर्ट के साथ)
  • 50MP टेलीफोटो कैमरा (OIS के साथ)
  • 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो हाई-क्वालिटी फोटो कैप्चर करता है।

Oppo Reno 15c Launch (Image- Social Media)
Oppo Reno 15c Launch (Image- Social Media)

Oppo Reno 15c Launch: Battery and Charging

फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलती है। इसके साथ 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है।

यह भी पढ़ें: ’50MP Camera, 7000mAh Battery और Best processor…’, भारत में लॉन्च हुई Realme Narzo 90-Narzo 90x 5G सीरीज

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।