PAK ने की 15 भारतीय ठिकानों पर हमले की कोशिश, S-400 सुदर्शन चक्र ने किया नाकाम

Summary :

एस-400 ने पाकिस्तानी हमलों को रोका

पाकिस्तान ने भारत के 15 सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय वायुसेना की एस-400 सुदर्शन चक्र वायु रक्षा प्रणाली ने सभी हमलों को विफल कर दिया। Operation Sindoor के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।

Operation Sindoor के बाद पाकिस्तान में ड्रोन हमले ने तबाही मचा दी है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान ने भी भारत में हमले की कोशिश की लेकिन भारत ने पाकिस्तान के सभी कोशिशों को नाकाम कर दिया है। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान ने 15 जगह हमले की कोशिश की थी लेकिन सभी कोशिशें नाकाम कर दी गई। बता दें कि भारतीय वायुसेना की एस-400 सुदर्शन चक्र वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली को कल रात भारत की ओर बढ़ रहे लक्ष्यों पर दागा गया।

15 जगहों में हमले की कोशिश

Operation Sindoor के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच जंग के बादल मंडरा रहे है। बता दें कि पाकिस्तान ने पंजाब के लुधियाना, कपूरथला, पठानकोट, भटिंडा, चंडीगढ़, श्रीनगर, जम्मू, फलौदी, उत्तरलाई समेत कई सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की थी लेकिन भारतीय वायुसेना की एस-400 सुदर्शन चक्र वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली ने यह कोशिश नाकाम कर दी है।

भारतीय सेना दे रही है करारा जवाब

पाकिस्तान अपनी ना-पाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। बता दें कि पाकिस्तान ने LOC पर भारी गोलीबारी की है इस गोलीबारी का जवाब भारत ने ड्रोन हमले से दिया है। पाकिस्तान में ड्रोन हमले से तबाही मच गई है लगभग पाकिस्तान के 12 शहरों में तबाही मचा दी है साथ ही पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम HQ-9 भी तबाह कर दिया है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।