पाकिस्तानी मीडिया ने यह दावा किया था कि फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को 14 जून 2025 को अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में होने वाली भव्य सैन्य परेड में बुलाया गया है. लेकिन सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि ऐसा कोई निमंत्रण जारी ही नहीं किया गया है. इस प्रकार, पाकिस्तान का झूठ सबके सामने आया गया है.
Pakistan News: पाकिस्तान अपनी भड़काऊ हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आए दिन पाकिस्तान को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है. इसी कड़ी में अब यह खबर सामने आई है कि पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को वॉशिंगटन डीसी में आयोजित अमेरिकी सेना की 250वीं वर्षगांठ परेड के लिए कोई आमंत्रण नहीं मिला है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में पाकिस्तानी मीडिया ने यह दावा किया था कि फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को 14 जून 2025 को अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में होने वाली भव्य सैन्य परेड में बुलाया गया है. लेकिन सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि ऐसा कोई निमंत्रण जारी ही नहीं किया गया है. इस प्रकार, पाकिस्तान का झूठ सबके सामने आया गया है.
अमेरिकी जनरल के बयान से मची हलचल
इससे कुछ ही दिन पहले अमेरिका की सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के प्रमुख जनरल माइकल कुरीला ने पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एक सहयोगी बताया था. उनके इस बयान ने भारत सहित वैश्विक समुदाय को चौंका दिया था.
हालांकि, जनरल कुरीला ने भारत के साथ अच्छे संबंधों को बनाए रखने की भी बात कही थी. इसी माहौल में पाकिस्तान ने परेड में शामिल होने की अफवाह फैलाई, जिससे उसकी एक बार फिर से फज़ीहत हो गई.
ऑपरेशन सिंदूर और अमेरिका की भूमिका
सूत्रों के अनुसार, भारत द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत नूर खान एयरबेस पर हमले में बड़ी सैन्य सफलता हासिल की गई थी. माना जा रहा है कि इसी एयरबेस में अमेरिका के कुछ संवेदनशील परमाणु हथियार भी रखे गए थे. इस घटना के बाद अमेरिकी प्रशासन खासा चिंतित हो गया था. पाकिस्तान के एक प्रसिद्ध रक्षा विश्लेषक इम्तियाज़ गुल ने इस बात की पुष्टि की थी.
ट्रंप की मध्यस्थता और पाकिस्तान का भ्रम
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए उस समय के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्धविराम के लिए तत्परता दिखाई थी. पाकिस्तान ने इस पहल को अपनी राजनयिक जीत बताने की कोशिश की, जबकि असलियत यह है कि भारत ने उसे भारी सैन्य नुकसान पहुंचाया था.

14 जून की ऐतिहासिक परेड
14 जून को अमेरिकी सेना अपनी 250वीं वर्षगांठ मना रही है. इस अवसर पर वॉशिंगटन डीसी में एक विशाल सैन्य परेड का आयोजन किया गया है. परेड में लगभग 7000 सैनिक, अत्याधुनिक टैंक, स्ट्राइकर ICV, और सैन्य विमानों का एयर शो भी होगा. इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में खुद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी उपस्थित रहेंगे. संयोग से यह दिन ट्रंप का 79वां जन्मदिन भी है.


Download Android App
Download iOS App



