मिडिल ईस्ट जंग की मार… पाकिस्तान में रात 8 बजे बाजार, दुकानें और शॉपिंग मॉल बंद, घरों में शादियों पर भी रोक

Summary :

Pakistan Government Restrictions: मिडिल ईस्ट जंग का असर पाकिस्तान में साफ़ तौर पर देखने को मिल रहा है। वहां हालात ऐसे बन गए हैं कि सरकार ने नागरिकों से कह दिया है कि आप रात के 8 बजे ही सो जाइए। पाकिस्तान सरकार ने ऊर्जा संकट से निपटने के लिए 7 अप्रैल से देश में कई प्रतिबंध लागू करने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया कि सिंध को छोड़कर देशभर में बाजार, दुकानें और शॉपिंग मॉल रात 8 बजे तक बंद कर दिए जाएंगे। Pakistan Government Restrictions: पाकिस्तान में…

Pakistan Government Restrictions: मिडिल ईस्ट जंग का असर पाकिस्तान में साफ़ तौर पर देखने को मिल रहा है। वहां हालात ऐसे बन गए हैं कि सरकार ने नागरिकों से कह दिया है कि आप रात के 8 बजे ही सो जाइए। पाकिस्तान सरकार ने ऊर्जा संकट से निपटने के लिए 7 अप्रैल से देश में कई प्रतिबंध लागू करने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया कि सिंध को छोड़कर देशभर में बाजार, दुकानें और शॉपिंग मॉल रात 8 बजे तक बंद कर दिए जाएंगे।

Pakistan Government Restrictions: पाकिस्तान में रात 8 बजे बाजार बंद

Pakistan Government Restrictions
Pakistan Government Restrictions (Source: Social Media)

प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यह निर्णय सोमवार को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में पेट्रोलियम उत्पादों पर हुई बैठक के दौरान लिया गया। निर्देश के अनुसार, पाकिस्तान ने पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान, इस्लामाबाद राजधानी क्षेत्र, गिलगित-बाल्टिस्तान और आजाद जम्मू और कश्मीर में बाजारों, दुकानों और शॉपिंग मॉल को रात 8 बजे बंद करने का निर्णय लिया है। इस दौरान सिर्फ मेडिकल स्टोर और फार्मेसी को छूट दी गई है।

10 बजे के बाद शादी पर प्रतिबंध

साथ ही बैठक में ये भी फैसला लिया गया कि बेकरी, रेस्तरां, तंदूर और अन्य भोजनालय रात 10 बजे बंद रहेंगे। विवाह हॉल, टेंट और अन्य व्यावसायिक स्थल जहां शादियां होती हैं, वे भी रात 10 बजे के बाद बंद रहेंगे। इसके अलावा घरों में भी 10 बजे के बाद शादी समारोह आयोजित करने पर प्रतिबंध रहेगा।

Pakistan Government Restrictions: ‘एक ही रात में नष्ट कर सकते हैं’- ट्रंप

Pakistan Government Restrictions (1)
Pakistan Government Restrictions (Source: Social Media)

अमेरिका और इज़राइल के ईरान पर हमलों के बाद जंग भयानक रूप ले चुका है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी अभियान अच्छी तरह चल रहा है और अमेरिकी सेना पूरे देश को एक ही रात में नष्ट कर सकती है।

ट्रंप ने इस दौरान ईरान में क्रैश हुए F-15 फाइटर जेट के पायलट को बचाने के लिए शुरू किए गए ऑपरेशन को ऐतिहासिक बताया और कहा कि सेना को अपने जवानों को सुरक्षित वापस लाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने का आदेश दिया गया था।

यह भी पढ़ें: ‘सिर्फ सीजफायर नहीं…’, ईरान ने ठुकराया अमेरिका का प्रस्ताव, थमाई 10 शर्तों की लिस्ट

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।