गर्मी की छुट्टियों में भीड़ होगी कम! छपरा-पठानकोट और गोरखपुर-दिल्ली रूट पर सफर होगा आसान, देखें रेलवे का पूरा शेड्यूल

Summary :

Railway Summer Special Trains 2026: गर्मी के मौसम में बढ़ती रेल यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। इन ट्रेनों के जरिए प्रमुख रूटों पर अतिरिक्त भीड़ को कम करने का प्रयास किया जाएगा। गोरखपुर-दिल्ली समर स्पेशल ट्रेन रेलवे द्वारा दी सूचना के आधार पर, गोरखपुर जंक्शन से नई दिल्ली के बीच ट्रेन संख्या 05101/05102 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन 11 अप्रैल से 11 जुलाई 2026 तक प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर से चलेगी, जबकि वापसी में नई दिल्ली से 12 अप्रैल से…

Railway Summer Special Trains 2026: गर्मी के मौसम में बढ़ती रेल यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। इन ट्रेनों के जरिए प्रमुख रूटों पर अतिरिक्त भीड़ को कम करने का प्रयास किया जाएगा।

गोरखपुर-दिल्ली समर स्पेशल ट्रेन

रेलवे द्वारा दी सूचना के आधार पर, गोरखपुर जंक्शन से नई दिल्ली के बीच ट्रेन संख्या 05101/05102 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन 11 अप्रैल से 11 जुलाई 2026 तक प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर से चलेगी, जबकि वापसी में नई दिल्ली से 12 अप्रैल से 12 जुलाई तक हर रविवार को संचालित होगी।
हालांकि, 23 और 24 मई को यह सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी। इस अवधि में कुल 13-13 फेरे लगाए जाएंगे। यह ट्रेन आनंद नगर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए इसमें एसी और स्लीपर कोच की व्यवस्था की गई है।

छपरा-पठानकोट समर स्पेशल ट्रेन

इसके अलावा, छपरा और पठानकोट के बीच भी ट्रेन संख्या 05193/05194 साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। छपरा से यह ट्रेन 6 अप्रैल से 13 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी, जबकि पठानकोट से 8 अप्रैल से 15 जुलाई तक हर बुधवार को वापसी करेगी। इस रूट पर कुल 15-15 फेरे निर्धारित किए गए हैं। यह ट्रेन गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, बरेली, सहारनपुर, अंबाला कैंट, लुधियाना और जालंधर कैंट जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। रेलवे के अनुसार, इन विशेष ट्रेनों का उद्देश्य यात्रियों को कंफर्टेबल यात्रा उपलब्ध कराना और गर्मियों में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करना है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।