Pakistan on Operation Sindoor Anniversary: ऑपरेशन सिंदूर की पहली सालगिरह पर तिलमिलाए पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत के खिलाफ गीदड़ भभकी दी है। पाकिस्तान की सेना के मीडिया विंग इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे घटनाक्रम को अपनी जीत बताया और कश्मीर मुद्दे को फिर से उठाया। साथ ही, उसने यह भी कहा कि भारत और पाकिस्तान जैसे परमाणु शक्ति वाले देशों के बीच युद्ध की संभावना नहीं है। अगर ऐसा कोई सोचता है कि दो परमाणु हथियार वाले पड़ोसी देशों के बीच युद्ध की कोई गुंजाइश है, तो वह पागल है। बता दें कि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को आईएसपीआर के डायरेक्टर जनरल लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने संबोधित किया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उनके साथ पाकिस्तान नौसेना और वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के जवाब में पाकिस्तान ने “मरका-ए-हक” नाम से अभियान चलाया, जिसे बाद में “ऑपरेशन बुनयानुम मरसूस” कहा गया। उन्होंने दावा किया कि इस ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान ने मल्टी-डोमेन रणनीति अपनाई और भारत को हराया। हालांकि, उन्होंने विस्तार से घटनाओं की बजाय उसके रणनीतिक नतीजों पर ज्यादा जोर दिया।
Pakistan on Operation Sindoor Anniversary: पाकिस्तान ने खुद को बताया विजेता

आईएसपीआर के अनुसार, मई 2025 से मई 2026 के बीच के घटनाक्रम ने कई अहम परिणाम दिए। पाकिस्तान का कहना है कि भारत द्वारा उसे आतंकवाद का स्रोत बताने वाला नैरेटिव अब कमजोर हो चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने बिना ठोस सबूत के पाकिस्तान पर आरोप लगाए। पाकिस्तानी पक्ष ने पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए कहा कि एक साल बीत जाने के बाद भी उनके सवालों का जवाब नहीं मिला है। उन्होंने बार-बार सबूत की मांग करते हुए भारत पर आरोप लगाए कि वह बिना प्रमाण के बातें करता है।
भारतीय सेना पर भी उठाए सवाल
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पाकिस्तान ने भारतीय सैन्य नेतृत्व पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भारत में सेना का राजनीतिक इस्तेमाल हो रहा है, जो खतरनाक है। उनके अनुसार, सैन्य अधिकारियों के बयानों को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है, जिससे संस्थाओं की साख प्रभावित होती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भारतीय अधिकारी खुद ही अपने बयानों से भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं और इससे सेना की छवि पर असर पड़ता है।
Pakistan Terror Attack: पाकिस्तान मे खुद को बताया शांतिदूत

आईएसपीआर ने यह भी कहा कि इस पूरे घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने वाला देश बनकर उभरा है। उनका दावा है कि “मरका-ए-हक” के जरिए उन्होंने यह दिखाया कि तनाव की स्थिति को कैसे नियंत्रित किया जा सकता है। इसके साथ ही, पाकिस्तान ने भारत पर आरोप लगाया कि वह खुद ही क्षेत्र में अस्थिरता फैलाता है, जबकि पाकिस्तान शांति बनाए रखने की कोशिश करता है।
यह भी पढ़ें: ‘किसी दुश्मन को छूट नहीं’, बेरूत में हिज्बुल्लाह कमांडर पर कार्रवाई के बाद नेतन्याहू का सख्त संदेश


Download Android App
Download iOS App




