Copy-Paste में खुली पोल! PAK PM शहबाज का ड्राफ्ट पोस्ट, फिर किया Edit, क्या US ने भेजा था मेसेज ?

Summary :

Pakistan PM X Post Controversy: खाड़ी देशों में जारी जंग पर युद्धविराम का ऐलान कर दिया गया है लेकिन इसी बीच पाकिस्तान को सीजफायर का क्रेडिट देनी की चर्चा जोर पकड़ रही है साथ ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने बहस छेड़ दी है, क्योंकि पाक PM के आधिकारिक X अकांउट से पोस्ट पहले ड्राफ्ट किया गया और फिर EDIT करके पब्लिश किया गया। इस घटना ने तुरंत ऑनलाइन ध्यान आकर्षित किया, उपयोगकर्ताओं ने ड्राफ्ट की जांच की और पोस्ट के पीछे की परिस्थितियों पर सवाल उठाए है। Pakistan PM X Post Controversy: ड्राफ्ट…

Pakistan PM X Post Controversy: खाड़ी देशों में जारी जंग पर युद्धविराम का ऐलान कर दिया गया है लेकिन इसी बीच पाकिस्तान को सीजफायर का क्रेडिट देनी की चर्चा जोर पकड़ रही है साथ ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने बहस छेड़ दी है, क्योंकि पाक PM के आधिकारिक X अकांउट से पोस्ट पहले ड्राफ्ट किया गया और फिर EDIT करके पब्लिश किया गया। इस घटना ने तुरंत ऑनलाइन ध्यान आकर्षित किया, उपयोगकर्ताओं ने ड्राफ्ट की जांच की और पोस्ट के पीछे की परिस्थितियों पर सवाल उठाए है।

Pakistan PM X Post Controversy: ड्राफ्ट लिखा संदेश

Pakistan PM X Post Controversy
Pakistan PM X Post Controversy (Source: Social Media)

विवाद तब शुरू हुआ जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के अकाउंट से एक संदेश साझा किया गया। जिसमें ड्राफ्ट लिखा गया था और इस शब्द के शामिल होने से संकेत मिलता है कि यह पोस्ट अपने मूल रूप में सार्वजनिक करने के लिए नहीं थी। कुछ ही समय में, द्वीट को EDIT किया गया और “ड्राफ्ट” शीर्षक हटा दिया गया, लेकिन बाकी शब्दों को बरकरार रखा गया। जिसके बाद माना जा रहा है कि यह मेसेज किसी और ने भेजा था और पाकिस्तान के Copy Paste करने पर पोल खुल गई है।

पाकिस्तान PM ने क्या लिखा?

मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के शांतिपूर्ण समाधान के लिए राजनयिक प्रयास निरंतर, सशक्त और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ रहे हैं, जिससे निकट भविष्य में ठोस परिणाम मिलने की संभावना है। कूटनीति को अपना काम करने देने के लिए, मैं राष्ट्रपति ट्रम्प से अनुरोध करता हूं कि वे समय सीमा को दो सप्ताह के लिए बढ़ा दें। पाकिस्तान पूरी ईमानदारी से ईरानी भाइयों से सद्भावना के के रूप में दो सप्ताह की अवधि के लिए होर्मुज खोलने का अनुरोध करता है। हम सभी पक्षों से दो सप्ताह के लिए हर जगह युद्धविराम का पालन करने का भी आग्रह करते हैं जिससे कूटनीति के माध्यम से युद्ध का निर्णायक अंत हो सके, जो क्षेत्र में दीर्घकालिक शांति और स्थिरता के हित में है।

Pakistan PM X Post Controversy: पूरी दुनिया में किरकरी हो गई

Pakistan PM X Post Controversy (1)
Pakistan PM X Post Controversy (Source: Social Media)

ड्राफ्ट लिखी लाइन के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की पूरी दुनिया में किरकरी हो गई है एक तरफ जहां पाकिस्तान सीजफायर कराने के लिए आगे आया है और इस्लामाबाद में मिटिंग के लिए आमंत्रित किया गया है वहीं दूसरी तरफ इस मेसेज के बाद लोगों का मानना है कि यह मेसेज कहीं और से आया है जिसे ड्राफ्ट किया गया और बाद में पोस्ट किया गया है। वहीं ट्रंप ने भी सीजफायर कराने में पाकिस्तान को क्रेडिट दिया है।

ALSO READ: अमेरिका ने मानी ईरान की शर्तें, तेहरान ने किया जीत का दावा, जानें ईरान ने 10 सूत्री प्रस्ताव में क्या मांग रखी?

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।