Pakistan में बदले गए इन जगहों के नाम, देखें लिस्ट; Maryam Nawaz सरकार ने क्यों दी मंजूरी?

Summary :

Pakistan Street Name Changed: पाकिस्तान को आजाद हुए 79 साल हो गए हैं। ऐसे में लाहौर से जुडी एक बड़ी खबर सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। पंजाब की मरियम नवाज सरकार ने लाहौर की कई सड़कों और गलियों के आजादी से पहले के नाम को बदलने की हामी भर दी है। लाहौर में हिंदू, सिखों और ब्रिटिशों के नाम पर जिन जगहों के नाम रखे गए थे, बंटवारे के बाद कई ऐतिहासिक सड़कों और गलियों के नाम बदल कर इस्लामी, पाकिस्तानी या स्थानीय हस्तियों से जोड़कर रख दिया गया. ऐसे में कुछ दिन…

Pakistan Street Name Changed: पाकिस्तान को आजाद हुए 79 साल हो गए हैं। ऐसे में लाहौर से जुडी एक बड़ी खबर सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। पंजाब की मरियम नवाज सरकार ने लाहौर की कई सड़कों और गलियों के आजादी से पहले के नाम को बदलने की हामी भर दी है।

लाहौर में हिंदू, सिखों और ब्रिटिशों के नाम पर जिन जगहों के नाम रखे गए थे, बंटवारे के बाद कई ऐतिहासिक सड़कों और गलियों के नाम बदल कर इस्लामी, पाकिस्तानी या स्थानीय हस्तियों से जोड़कर रख दिया गया. ऐसे में कुछ दिन पहले सीएम मरियम नवाज की मौजूदगी में कैबिनेट की बैठक हुई, इस बैठक में इन जगहों के ऐतिहासिक नामों को फिर से बहाल करने को मंजूरी दी गई।

Pakistan pre partition names: क्यों बदले जा रहे नाम?

Pakistan Street Name Changed (CREDIT-SM)

बता दें कि पाकिस्तान के लाहौर शहर में सड़कों, गलियों के नाम बदले जा रहे हैं। उन्हें उनके पहले के नाम पर ही अब बुलाया जाएगा। अब, पाकिस्तान की पंजाब सरकार लाहौर की विभाजन-पूर्व विरासत को पुनर्जीवित करने का प्रयास कर रही है—एक ऐसी विरासत जो दशकों के दौरान धीरे-धीरे लुप्त हो गई थी। नाम बदलने का यह कदम, पंजाब की मरियम नवाज़ के नेतृत्व वाली सरकार के इसी प्रयास का एक हिस्सा है। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पहल पर नाम बदले जा रहे हैं।

Lahore pre-partition names: इन जगहों के बदले जाएंगे नाम (Punjab Government Heritage)

Pakistan Street Name Changed (CREDIT-SM)
पुराना नाम बदला गया नाम टिप्पणी
इस्लामपुरा कृष्ण नगर नया नाम घोषित
बाबरी मस्जिद चौक जैन मंदिर चौक नया नाम घोषित
सुन्नतनगर संत नगर नया नाम घोषित
मौलाना जफर अली खान चौक लक्ष्मी चौक पहले लक्ष्मी चौक का नाम बदला गया था, अब पुराना नाम वापस
मुस्तफाबाद धरमपुरा आधिकारिक नया नाम
सर आगा खान चौक / रोड डेविस रोड पुराना नाम पुनः लागू
अल्लामा इकबाल रोड जेल रोड पुराना नाम फिर से इस्तेमाल
फातिमा जिन्ना रोड क्वींस रोड औपनिवेशिक नाम वापस
बाग-ए-जिन्ना लॉरेंस गार्डन पुराने औपनिवेशिक नाम की वापसी

 

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।