पाकिस्तानी युवक वकार हसन ने बिना वीजा के इंडिगो फ्लाइट से भारत की यात्रा कर सभी को चौंका दिया। मुंबई एयरपोर्ट पर अधिकारी उनका पाकिस्तानी पासपोर्ट देखकर हैरान रह गए। वकार ने इंस्टाग्राम पर बताया कि वह सिंगापुर से सऊदी अरब जा रहे थे और मुंबई में 6 घंटे का लेओवर था। उन्होंने एयरपोर्ट पर अपने छोटे से विजिट का आनंद उठाया और वादा पाव का भी मजा लिया।
पकिस्तानी युवक वकार हसन ने इंस्टाग्राम द्वारा लोगों को यह बताकर चौंका दिया कि उन्होंने बिना वीजा से इंडिगो फ्लाइट से भारत की यात्रा की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की हुई वीडियो में बताया कि मुंबई एयरपोर्ट पर अधिकारी उनका पाकिस्तानी पासपोर्ट देखकर दंग रह गए थे। अगर तकनिकी रूप से देखा जाए तो बिना वीजा के वह भारत में प्रवेश नहीं कर सकता है, लेकिन दोनों देशों के बीच बढ़ रहे तनाव की वजह से, पकिस्तान में वीजा बनाने की प्रक्रिया बहुत ही सख्त हो चुकी है। विकार के पास भारतीय वीजा नहीं था, लेकिन यह पूरी तरह से कानूनी था।
NCOBC ने राहुल गांधी से की OBC की भागीदारी बढ़ाने की मांग
वकार सिंगापुर से सऊदी अरबिया जा रहा था। जिसके लिए उन्होंने इंडिगो की कनेक्टिंग फ्लाइट बुक की थी। जिसमे मुंबई में उनका 6 घंटे का लेओवर था। लेकिन उनको एयरपोर्ट से बहार निकलने की इजाजत नहीं थी। उन्होंने यह बोला कि यह बात काफी सारे लोगों को बल्कि उन्हें भी नहीं पता थी कि पाकिस्तानी बिना किसी वीजा के कनेक्टिविटी फ्लाइट से भारत आ सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि एयरपोर्ट पर अधिकारी भी उनका पाकिस्तानी पासपोर्ट देखकर हैरान हो गए थे, क्योकि उनके लिए भी यह घटना आसामान्य थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर यह भी बताया कि उन्होंने मुंबई एयरपोर्ट में अपने छोटे से विजिट का बहुत आनंद उठाया और साथ ही में उन्होंने वादा पाव का भी मज़ा लिया।
उन्होंने इंडिगो को ही क्यों चुना?
उन्होंने बताया कि इंडियन एयरलाइन्स आमतौर पर पश्चिम तरफ से उड़ने वाली फ्लाइट्स को अच्छे ऑफर देती है। इसलिए उन्होंने इंडिगो से टिकट बुक करवाना ठीक समझा। उनके इस वीडियो पर लोगों की कई प्रकार की टिप्पणियां आ रही हैं, जहा कुछ लोग दोनों देशों के बीच अधिक उड़ान की अनुमति मांग रहे हैं वही कुछ लोग भारत के एयरपोर्ट पर पाकिस्तानी के होने पर सवाल उठा रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App




