उत्तराखंड में प्रशासन ने अवैध मदरसों पर बड़ी कार्रवाई की है। उधम सिंह नगर जिले में 18 मदरसों को सील किया गया है। इन मदरसों के पास वैध दस्तावेज नहीं मिले और कई मदरसे गैर मान्यता प्राप्त पाए गए। पुलिस बल की उपस्थिति में अधिकारियों ने जांच की और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए।
उत्तराखंड की धामी सरकार अवैध मदरसों पर शिकंजा कसती जा रही है। राज्य में अवैध मदरसों को चिन्हित करने का काम लगातार किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रशासन ने उधम सिंह नगर जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से चल रहे 18 मदरसों को सील कर दिया है।
मदरसों के पास नहीं ते दस्तावेज
मंगलवार को काशीपुर में एसडीएम अभय प्रताप सिंह और छात्र के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ अलग-अलग मदरसों पर छापेमारी की गई। इस दौरान अधिकारियों ने मदरसों के दस्तावेजों की जांच की लेकिन किसी के पास वैध दस्तावेज नहीं मिले।
जांच के दौरान कई मदरसे गैर मान्यता प्राप्त पाए गए। मदरसों के पास शिक्षा विभाग से कोई मान्यता नहीं थी। संचालन के लिए जरूरी अनुमति पत्र और दस्तावेज नहीं मिले। सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। कई मदरसों में अराजक और असुरक्षित माहौल मिला। कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिस बल भी मौजूद रहा, ताकि किसी तरह का विरोध या बवाल न हो। अधिकारियों ने बताया कि सभी मदरसों को सील कर दिया गया है और अब आगे की जांच की जाएगी।
पाकिस्तान से निकला कनेक्शन
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिन मदरसों के पास वैध दस्तावेज नहीं होंगे, उन्हें दोबारा संचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही अवैध रूप से मदरसे चलाने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान कुछ मदरसों से पाकिस्तान से जुड़े दस्तावेज भी बरामद हुए हैं, जिससे मामला और भी गंभीर हो गया है। सुरक्षा एजेंसियां इन दस्तावेजों की जांच कर रही हैं और मदरसों के संचालकों से पूछताछ की जा रही है।
Uttarakhand: CM पुष्कर सिंह धामी के तीन साल, सेवा, सुशासन और विकास का संगम


Download Android App
Download iOS App



