Monalisa Video: चश्मा लगाकर मोनालिसा ने फुल एक्सप्रेशन के साथ बनाई रील, फैंस ने कहा वाह!

Summary :

मोनालिसा का नया रील वीडियो वायरल, फैंस ने जमकर की तारीफ

प्रयागराज के महाकुंभ मेले में वायरल होने के बाद मोनालिसा की किस्मत पूरी तरह बदल गई है। हाल ही में उन्होंने किशोर कुमार के गाने ‘वादा रहा’ पर एक रील बनाई है, जिसमें वह फुल एक्सप्रेशन के साथ लिप्सिंग करती नजर आ रही हैं। वीडियो को उनके फैंस ने काफी पसंद किया है और इसे सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।

सोशल मीडिया की नई सेंसेशन मोनालिसा को अब कौन नहीं जानता। प्रयागराज में लगे महाकुंभ मेले में वायरल हुई मोनालिसा कि किस्मत यूं पलटी जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। सिर्फ माला बेचकर अपना घर चलाने वाली मोनालिसा के करियर ने कुछ ऐसा मोड़ लिया कि इस महाकुंभ के जरिए उन्हें फिल्म इंडस्ट्री के करीब पहुंचा दिया। मोनालिसा के साथ फिल्म बनाने के लिए डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। फिल्मों में अपनी जगह बनाने से पहले, मोनालिसा पढ़ाई और एक्टिंग की कला सीख रही हैं। इसीके साथ समय समय पर मोनालिसा अपनी रील भी शेयर करती रहती हैं। जिसे उनके फैंस काफी पसंद भी करते हैं।

किशोर कुमार के गाने पर बनाई रील

हाल की वीडियो में मोनालिसा गालों पर गुलाल लगाए और आंखों पर चश्मा पहनकर एक्सप्रेशन के साथ रील बनाते नजर आ रही हैं। वीडियो में उन्होंने सफेद शर्ट और साथ में मोतियों की माला भी पहनी हैं। वैसे भी मोनालिसा ज्यादातर बॉलीवुड के पुराने गानों पर ही वीडियो बनाती हैं। इस बार भी उन्होंने 1982 की फिल्म ‘वादा रहा’ के गाने पर रील बनाई है। गाने का नाम भी ‘वादा रहा’ है। इस गाने को किशोर कुमार और आशा भोंसले जी ने अपनी आवाज़ दी है। वीडियो में मोनालिसा फुल एक्सप्रेशन के साथ लिप्सिंग करते हुए नजर आ रही हैं।

Viral Video: ये तो चमत्कार हो गया ! हनुमान जी के भंडारे में पहुंचे ‘बजरंग बली’, लगाया भोग

मोनालिसा की नई वीडियो

Source: @mona_lisa_0007 (instagram)

वायरल हो रहे वीडियो को @mona_lisa_0007 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पर भर-भर के व्यूज आ रहे हैं। कमेंट सेक्शन में मोनालिसा के फैंस उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स उनको ट्रोल करने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।