Philippines Massive Fire Incident: फिलीपींस के बोंगाओ में भीषण आग ने कोहराम मचा दिया है, छोटे से टापू पर आग की लपटों ने पूरी बस्ती को अपने कब्जे में ले लिया और देखते ही देखते ही आग ने विकराल रुप ले लिया और लगभग 1000 घर जल गए है जिसमें 5000 लोग बेघर हो गए है और खुले आसमान में रहने को मजबूर हो गए है। बता दें कि यहां सभी घर लकड़ी और नारियल के पत्तों से बनी हुई है जिससे आग तेजी से फैल गई और तेज हवाओं ने आग की लपटों को तेज कर दिया।
Philippines Massive Fire Incident

आग की चपेट से हालात इतने बेकाबू हो गए की दमकल की गाड़ियों का पहुंचना और काबू करना मुश्किल हो गया था। छोटे से टापू पर भीषण आग ने लगभग 4 घंटे तक अपना कहर बरपाया, पानी के ऊपर बने इन घरों पर पहुंचना भी दमकल के लिए मुश्किल हो गया था। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और 1000 घरों को राख बना दिया। बताया जा रहा है कि यह बारंगाय लामियन से उठी थी और कुछ ही समय में हालात बेकाबू हो गए।
Bongao Fire Incident

आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया था। लोगों को जमीन और समुद्र के रास्ते सुरक्षित निकाला गया और दो अस्थायी राहत शिविरों में रखा गया है। साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों को भी मेडिकल जरूरतों के लिए रखा गया है। भीषण आग के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन इस टापू पर लगभग सभी घर पानी के ऊपर लकड़ी से बने हुए थे और आस-पास थे तभी घनी बस्ती में आग की लपटें तेजी से फैल गई और दूर तक काला धुंआ आसमान में नजर आया।
Philippines Fire News

इस हादसे में लोगों का नुकसान हुआ है लेकिन किसी भी व्यक्ति की जान नहीं गई है। बोंगाओ नगर आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन कार्यालय (MDRRMO) ने बताया कि आग पर काबू करने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा था और करीब रात 2 बजे तक काबू पा लिया गया था। आग लगने का कारण जानने के लिए जांच शुरू कर दी है और नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App




