PM Kisan Yojana Updates: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं क़िस्त का किसानों को बेसब्री से इंतजार है। यह किस्त जल्द ही बैंक अकाउंट में आ सकती है। हालांकि सरकार ने अभी इसकी आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं? देशभर के बहुत सारे ऐसे किसान है, जो इस योजना न लाभ नहीं पा सकेंगे। इसका कारण है, बैंक अकाउंट को आधार से लिंक न करना। कृषि मंत्रालय के अनुसार, देश के लगभग 30,18,361 किसानों ने 6 फरवरी, 2026 तक अपने बैंक खाते आधार कार्ड से लिंक नहीं किए थे। अगर समय रहते किसान अपने बैंक अकाउंट को आधार से लिंक नहीं कराते, तो उन्हें आगामी किस्त से वंचित रहना पड़ सकता है।
Farmers Good News: कब जारी होगी 22वीं किस्त?

इस योजना की हर किस्त लगभग 4-4 महीने के अंतराल पर जारी होती है। इससे पहले भी सभी किस्तें इसी अंतराल में जारी हुई थीं। अब 22वीं किस्त का चार महीने का अंतराल इस महीने यानी फरवरी में पूरा हो रहा है, इसलिए संभावना है कि 22वीं किस्त इसी महीने जारी हो सकती है। हालांकि, आधिकारिक तारीख का अभी इंतजार किया जा रहा है।
PM Kisan Yojana: किस राज्य में कितने किसानों के बैंक खाते और आधार लिंक नहीं
| राज्य / प्रदेश | आधार से लिंक नहीं हुए बैंक खाते (किसानों की संख्या) |
|---|---|
| उत्तर प्रदेश | 10,44,200 |
| गुजरात | 2,90,358 |
| राजस्थान | 2,13,779 |
| मध्य प्रदेश | 1,87,011 |
| महाराष्ट्र | 1,72,349 |
| कर्नाटक | 1,30,263 |
| केरल | 68,798 |
| पश्चिम बंगाल | 1,22,106 |
| ओडिशा | 73,532 |
| झारखंड | 53,083 |
PM Kisan Yojana Updates: इस वजह से रोकी जाएगी किस्त

कृषि मंत्रालय ने साफ तौर पर कहा है कि जिन किसानों का बैंक खाता, आधार के साथ लिंक नहीं है उनकी किस्त रोक दी जाएगी। यह कदम योजना में पारदर्शिता लाने और केवल पात्र लाभार्थियों तक ही लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
बैंक अकाउंट को आधार से कैसे लिंक करें?

किसान अपने बैंक खाते को आधार से ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरह से जोड़ सकते हैं।
1. ऑनलाइन माध्यम:
- अपने बैंक की नेटबैंकिंग या मोबाइल ऐप में लॉगिन करें।
- ‘Aadhaar Seeding’ या ‘Update Aadhaar’ विकल्प चुनें।
- आवश्यक जानकारी भरकर सबमिट करें।
- कुछ बैंक UIDAI पोर्टल के जरिए भी यह सुविधा देते हैं।
2. ऑफलाइन माध्यम:
- अपनी बैंक शाखा जाएं।
- आधार कार्ड और पासबुक की कॉपी साथ ले जाएं।
- बैंक का आधार लिंकिंग फॉर्म भरकर जमा करें।
- कई बैंक अब SMS या ATM के जरिए भी आधार लिंकिंग की सुविधा देते हैं।


Download Android App
Download iOS App




