PM Modi Birthday: ट्रंप ने दी PM मोदी को जन्मदिन की बधाई, रूस-यूक्रेन युद्ध के लिए जताया भारत का आभार

Summary :

PM Modi Birthday: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और PM मोदी की दोस्ती की मिसाल एक बार फिर सामने आई है। बता दें कि आज ट्रंप ने कॉल करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 75 वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष को समाप्त करने में समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान ट्रंप ने कहा कि अभी-अभी अपने मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फ़ोन पर बहुत अच्छी बातचीत हुई और जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। साथ ही रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध समाप्त करने में भारत का समर्थन जताया है। PM Modi Birthday: ट्रंप…

PM Modi Birthday: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और PM मोदी की दोस्ती की मिसाल एक बार फिर सामने आई है। बता दें कि आज ट्रंप ने कॉल करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 75 वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष को समाप्त करने में समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान ट्रंप ने कहा कि अभी-अभी अपने मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फ़ोन पर बहुत अच्छी बातचीत हुई और जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। साथ ही रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध समाप्त करने में भारत का समर्थन जताया है।

PM Modi Birthday: ट्रंप को जन्मदिन की बधाई देने के लिए धन्यवाद

PM Modi Birthday
PM Modi Birthday

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जन्मदिन की बधाई देने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि वह अमेरिकी नेता की तरह भारत-अमेरिका व्यापक और वैश्विक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रम्प को अपना दोस्त बताया और कहा कि भारत यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए उनकी पहल का समर्थन करता है।

India-US Trade Deal: द्विपक्षीय व्यापार वार्ता

ब्रेंडन लिंच ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश अग्रवाल के साथ द्विपक्षीय व्यापार वार्ता में अगले कदमों पर चर्चा करने के लिए सकारात्मक बैठक की, जिसमें दोनों पक्षों ने पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार समझौते को जल्द पूरा करने के लिए प्रयास तेज करने का निर्णय लिया। भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौता वार्ता के मुख्य वार्ताकार ब्रेंडन लिंच के नेतृत्व में संयुक्त राज्य अमेरिका व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय के अधिकारियों का एक दल 16 सितंबर, 2025 को भारत का दौरा किया।

PM Luxon Greets PM Modi

PM Modi Birthday
PM Modi Birthday

न्यूजीलैंड क प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने PM मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेरी और न्यूज़ीलैंड भर के आपके सभी मित्रों की ओर से आपको आपके 75वें जन्मदिन पर बधाई। इस तरह का एक मील का पत्थर आपके नेतृत्व की बुद्धिमत्ता पर चिंतन करने का एक अवसर है, क्योंकि आप 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने की दिशा में मार्गदर्शन करना चाहते हैं।

ALSO READ: PM Modi 75th Birthday: पीएम मोदी आज देंगे बड़ी सौगात, स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का करेंगे शुभारंभ

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।