गैस संकट पर PM मोदी ने मंत्रियों को दिए निर्देश, अफवाह फैलाने वालों पर रखे नजर, भारत की तैयारियां मजबूत

Summary :

PM Modi On Gas Crisis: मिडिल ईस्ट में 13वें दिन से जंग जारी है जिससे कच्चे तेल में उबाल, शेयर बाजार क्रैश और गैस सप्लाई भी ठप हो गई है। देशभर में गैस संकट गहराता जा रहा है कई राज्यों में होटल, रेस्टोरेंट बंद हो गए है साथ ही कई जगह सिलेंडर की किल्लत के चलते गैस एजेंसी के बाहर लंबी लंबी लाइने लगी हुई है क्योंकि बुकिंग करने के बाद भी सिलेंडर समय से घर पर नहीं आ रहा है। इसी बीच PM मोदी ने मंत्रियों को निर्देश देते हुए कहा कि ऐसी स्थिति में कुछ लोग घबराहट की…

PM Modi On Gas Crisis: मिडिल ईस्ट में 13वें दिन से जंग जारी है जिससे कच्चे तेल में उबाल, शेयर बाजार क्रैश और गैस सप्लाई भी ठप हो गई है। देशभर में गैस संकट गहराता जा रहा है कई राज्यों में होटल, रेस्टोरेंट बंद हो गए है साथ ही कई जगह सिलेंडर की किल्लत के चलते गैस एजेंसी के बाहर लंबी लंबी लाइने लगी हुई है क्योंकि बुकिंग करने के बाद भी सिलेंडर समय से घर पर नहीं आ रहा है।

इसी बीच PM मोदी ने मंत्रियों को निर्देश देते हुए कहा कि ऐसी स्थिति में कुछ लोग घबराहट की स्थिति बना रहे है और अफवाह फैला रहे है। ऐसे लोगों पर नजर रखी जाए क्योंकि भारत की तैयारियां किसी भी संकट के लिए बहुत मजबूत है।

PM Modi On Gas Crisis: भारत की तैयारियां बेहतर

PM Modi On Gas Crisis
PM Modi On Gas Crisis (Source: Social Media)

देशभर में गैस संकट के बीच लोगों में  सिलेंडर ना मिलने को लेकर घबराहट है और PM मोदी ने भी मंत्रियों से कहा कि आत्मविश्वास के साथ किसी भी प्रचार का जवाब दे क्योंकि यह संकट सिर्फ एक देश नहीं ब्लकि पूरी दुनिया को प्रभावित कर रहा है। लेकिन भारत अन्य पड़ोसी देशों की तुलना में काफी मजबूत है और भारत की तैयारियां भी अन्य देशों के मुकाबले बेहतर है। PM मोदी ने बताया कि मंत्रियों को सो सोशल मीडिया पर एक्टिव होना होगा और विपक्ष के प्रचार का जवाब देना होगा।

LPG Crisis in India: घरेलू गैस सप्लाई भी प्रभावित

LPG Crisis in India
LPG Crisis in India (Source: Social Media)

यह संकट सिर्फ कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों तक सीमित नहीं है, बल्कि घरेलू गैस सप्लाई भी प्रभावित होने लगी है।  इस कमी की मुख्य वजह पश्चिम एशिया में चल रहा युद्ध है, जिसने ईंधन की आपूर्ति को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। भारत एलपीजी उत्पादन के लिए कच्चे तेल और उससे जुड़े उत्पादों का बड़ा हिस्सा कुवैत, कतर और सऊदी अरब जैसे देशों से आयात करता है। मौजूदा संघर्ष के कारण इन देशों से आयात पर असर पड़ा है, जिससे घरेलू गैस की उपलब्धता अचानक घट गई है।

Central Government Reliance: केंद्र सरकार ने दिलाया भरोसा

केंद्र सरकार ने यह भरोसा दिया है कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई बाधित नहीं होने दी जाएगी। इसके बाद कई गैस निर्माण कंपनियों ने घरेलू जरूरतों को प्राथमिकता देने के लिए कमर्शियल सिलेंडरों का उत्पादन रोक दिया है या काफी कम कर दिया है। इसका सीधा असर चेन्नई और उसके आसपास के इलाकों के होटल और खानपान व्यवसाय पर पड़ रहा है। पिछले दो दिनों से कई होटल अपने पास बचे सीमित सिलेंडरों के सहारे ही रसोई चला रहे हैं। वहीं जिन छोटे और मध्यम स्तर के होटलों का स्टॉक खत्म हो गया है, उन्होंने फिलहाल अस्थायी रूप से दुकानें बंद कर दी हैं।

ALSO READ: ईरान से जंग के बीच टैरिफ लगाने की तैयारी में ट्रंप, भारत, चीन समेत 16 देशों पर लगेगा टैक्स! शुरू की जांच

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।