Indias Crude Vessel Reaches Mumbai : ईरान युद्ध चल रहा है, ऐसे में Strait of Hormuz के रास्ते तेल आयात करना एक बहुत बड़ी चुनौती हो गई है। इस बीच भारत के लिए बड़ी खबर सामने आई है। ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब का कच्चा तेल लेकर एक बड़ा टैंकर सुरक्षित रूप से मुंबई पहुंच गया है. यह जहाज तनाव वाले जॉन को पार करके भारत तक पहुंचा है, जिससे ईंधन आपूर्ति को लेकर बनी चिंताओं में कुछ राहत मिली है.
जानकारी के अनुसार लाइबेरिया के झंडे वाला तेल टैंकर शेनलोंग (Suezmax) लगभग 1,35,335 मीट्रिक टन कच्चा तेल लेकर सऊदी अरब से रवाना हुआ था. यह जहाज एथेंस स्थित कंपनी Dynacom Tankers Management ऑपरेट करती है.
सुरक्षा कारणों से कई बार जहाज इस सिस्टम को अस्थायी रूप से बंद कर देते हैं, ताकि संभावित खतरे से बचा जा सके। बताया गया कि जहाज कुछ समय तक ट्रैकिंग सिस्टम से गायब रहा और बाद में 9 मार्च को फिर से ट्रैकिंग सिस्टम पर दिखाई दिया।
इसके बाद यह टैंकर अपनी यात्रा जारी रखते हुए 11 मार्च को मुंबई बंदरगाह पहुंच गया। मौजूदा हालात में होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरना काफी चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। यही वजह है कि इस जहाज का सुरक्षित भारत पहुंचना काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App




