ठंडा पड़ा चूल्हा, खाली हुई थाली: LPG गैस की किल्लत से रेस्टोरेंट्स में हाहाकार, विपक्ष ने किया विरोध प्रदर्शन

Summary :

LPG Shortage in India: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत में LPG संकट गहराता जा रहा है। बहरत के कई शहरों में इसका असर देखने को मिल रहा है और कई शहरों में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कमी से अफरा-तफरी मची हुई है। कई शहरों में सिलेंडर के लिए लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए LPG प्राथमिकता दी है और रिफाइनरियों को उत्पादन बढ़ाने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही सरकार ने एसेंशियल कमोडिटीज एक्ट लागू कर ब्लैक मार्केटिंग रोकने जैसे कई कड़े कदम भी उठाए हैं। LPG Shortage in India: मुंबई,…

LPG Shortage in India: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत में LPG संकट गहराता जा रहा है। बहरत के कई शहरों में इसका असर देखने को मिल रहा है और कई शहरों में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कमी से अफरा-तफरी मची हुई है। कई शहरों में सिलेंडर के लिए लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए LPG प्राथमिकता दी है और रिफाइनरियों को उत्पादन बढ़ाने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही सरकार ने एसेंशियल कमोडिटीज एक्ट लागू कर ब्लैक मार्केटिंग रोकने जैसे कई कड़े कदम भी उठाए हैं।

LPG Shortage in India: मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता में सिलेंडर खरीदना मुश्किल

LPG Crisis in India
LPG Crisis in India (Source: Social Media)

पिछले कुछ दिनों से रेस्टोरेंट और होटलों में LPG की सप्लाई में रुकावट हुई है। इसे लेकर हॉस्पिटैलिटी एसोसिएशन ने बताया कि मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे शहरों में कमर्शियल सिलेंडर खरीदना मुश्किल हो गया है। इससे कई रेस्टोरेंट्स को अपना मेन्यू कम करने या काम कम करने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

Middle East War: रिफाइनरियों को उत्पादन बढ़ाने का आदेश

LPG Shortage in India (Source: Social Media)
LPG Shortage in India (Source: Social Media)

हालांकि, सरकार का कहना है कि पूरे देश में LPG की कोई समस्या नहीं है और उन्होंने रिफाइनरियों को उत्पादन बढ़ाने का आदेश दिया है। सप्लाई को स्थिर करने के लिए आउटपुट लगभग 10% बढ़ाया है। सप्लाई को स्थिर करने के लिए आउटपुट लगभग 10% बढ़ाया है। सप्लाई की यह चिंता वेस्ट एशिया में तनाव के कारण ग्लोबल एनर्जी मार्केट में रुकावटों के बीच आई है, जिससे फ्यूल लॉजिस्टिक्स और उपलब्धता प्रभावित हुई है।

LPG Crisis in India: LPG संकट के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

सरकार ने स्पष्ट किया कि घरेलू LPG में कोई कमी नहीं है और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे गलत सूचनाओं पर भरोसा न करें और उन्हें फॉरवर्ड भी न करें। इसी बीच विपक्षी दलों ने खासकर कांग्रेस सांसदों ने संसद परिसर में LPG संकट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें: ‘ईरान के पास कुछ नहीं बचा, सिर्फ 1 घंटे में खत्म कर…’, Trump ने किया अपनी जीत का दावा

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।