PM मोदी आज करेंगे भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 का उद्घाटन

Summary :

भारत के 300 प्रमुख व्यापारिक नेताओं के भाग लेने की उम्मीद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) 2025 का उद्घाटन करने वाले हैं, जिसमें 60 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों और भारत के 300 प्रमुख व्यापारिक नेताओं के भाग लेने की उम्मीद है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विश्वास व्यक्त किया है कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) राज्य को विकास के नए स्तरों पर ले जाएगा और युवाओं के लिए रोजगार के कई अवसर खोलेगा। CM मोहन यादव ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट मध्य प्रदेश को विकास के नए स्तरों पर ले जाएगा। हमें बहुत सारे निवेश मिलेंगे, हमारे युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। बता दें कि CM मोहन यादव ने रविवार को  GIS समिट की चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने इस आयोजन में भाग लेने के लिए भोपाल पहुंचे उद्योगपतियों से भी मुलाकात की।

दो दिवसीय इस आयोजन का उद्देश्य मध्य प्रदेश को वैश्विक निवेश केंद्र के रूप में स्थापित करना है, जिससे उद्योग जगत के नेता, नीति निर्माता और अंतरराष्ट्रीय संगठन आकर्षित हों। इस अवसर पर मुख्यमंत्री यादव ने लग्जरी टेंट सिटी में मेहमानों के लिए की गई व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। राजधानी भोपाल में कलियासोत डैम के पास टेंट सिटी का निर्माण किया गया है और देश-विदेश से आने वाले मेहमानों के ठहरने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। ठहरने के साथ ही राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के पारंपरिक व्यंजन शामिल किए गए हैं और  अंतरराष्ट्रीय मेहमानों के लिए कॉन्टिनेंटल, चाइनीज और मेडिटेरेनियन व्यंजनों की विशेष व्यवस्था की गई है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।