उत्तर प्रदेश के संभल में हाल ही में हुई हिंसा के बाद जिले की सुरक्षा को और मजबूत किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने जिले में 38 नई स्थायी पुलिस चेकपोस्ट स्थापित करने का निर्णय लिया है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि संवेदनशील इलाकों में पुलिस चौकियों के निर्माण का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। इसके अलावा, शहर में प्रवेश करने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर हाई-रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जो 24 घंटे गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
#WATCH संभल (यूपी): पुलिस ने रमज़ान, होली और ईद-उल-फितर 2025 त्योहारों से पहले फ्लैग मार्च निकाला। pic.twitter.com/NeHZbwUsji
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 5, 2025
पुलिस की असामाजित तत्वों पर कड़ी नजर
नई चेकपोस्ट और सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने में सक्षम होगी। प्रशासन का कहना है कि ये कदम भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने में कारगर साबित होंगे। संभल के एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि जनपद में सुरक्षा को चाक-चौबंद करने के लिए 38 नई स्थायी पुलिस चेकपोस्ट बनाई जा रही हैं। संवेदनशील इलाकों में पुलिस चौकियों का निर्माण भी जारी है, जिससे जिले की सुरक्षा और मजबूत होगी। संभल के जिलाधिकारी राजेंद्र पैसिया ने कहा कि संभल हिंसा के बाद होली पर्व को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट पर हैं।
#WATCH संभल एसपी केके बिश्नोई ने कहा,” संभल जिले में 38 जगहों पर पुलिस चौकियां हैं और अस्थाई चौकियां हैं उनका निर्माण किया जा रहा है। फिलहाल सभी जगह नींव खोल दी गई है। कई जगहों पर एक मंजिल का काम पूरा हो गया है। सरकार द्वारा जो बजट मिला है उसके आधार पर इन सबका निर्माण पुलिस… pic.twitter.com/I0StBUD6pn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 5, 2025
होली पर्व को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट
उन्होंने बताया कि आज हमारे यहां शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इससे सात दिन पहले भी शांति समिति की बैठक बुलाई गई थी। आज डीआईजी द्वारा पूरे संभल शहर में पैदल पेट्रोलिंग की गई। सभी जगह पर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी रहेगी। पूरे क्षेत्र में पुलिस फोर्स को लगाया गया है। कहीं पर भी किसी प्रकार की कोई समस्या होती है, तो हमसे बात की जाए, ताकि समाधान निकल सके। जिलाधिकारी ने कहा कि होली पर जो भी जुलूस निकालेंगे, उसके साथ में हमारे मजिस्ट्रेट भी रहेंगे। पुलिस फोर्स के जवान भी साथ रहेंगे और उसे शांतिपूर्वक निकाला जाएगा। इसमें आगे-पीछे चारों ओर पुलिस तैनात रहेगी, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो।
#WATCH संभल (उत्तर प्रदेश): संभल सर्किल ऑफिसर अनुज कुमार चौधरी ने कहा, “हमने शांति-व्यवस्था के लिए संभल में पैदल मार्च किया है ताकि शांति-व्यवस्था भंग न हो सके….माहौल खराब करने वालों को बख्शा न जाएगा।” https://t.co/vQqaGoWoqF pic.twitter.com/PeCmkvgLvu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 5, 2025


Download Android App
Download iOS App



