Pope Response to Trump : पोप लियो XIV ने डोनाल्ड ट्रम्प पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा, उन्हें डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन से डर नहीं लगता. यह बात लियो ने एसोसिएटेड प्रेस से अल्जीरिया जा रहे पोप के विमान में कहा। उन्होंने कहा, “मेरे संदेश को राष्ट्रपति के संदेश के समान मानना, मेरे विचार से अच्छी बात के संदेश को न समझना है. मुझे यह सुनकर दुख हुआ, लेकिन मैं उस मिशन को जारी रखूंगा. जिसे मैं आज दुनिया में चर्च का मिशन मानता हूं.”
Pope Response to Trump: ट्रम्प ने साधा था पॉप पर निशाना
दरअसल, ट्रंप ने ईरान में अमेरिका-इजरायल युद्ध को लेकर पोप पर निशाना साधा था। जिसके जवाब में पोप ने पत्रकारों से कहा कि शांति और सुलह के लिए वेटिकन की अपीलें Gospel पर आधारित हैं और उन्हें ट्रंप प्रशासन से कोई डर नहीं है।
पोप लियो ने कहा “मैं किसी बहस में नहीं पड़ूंगा. मेरी कही बातें किसी पर हमला करने के इरादे से नहीं कही गई हैं. मेरी बात का संदेश बिल्कुल स्पष्ट है: ‘धन्य हैं शांति स्थापित करने वाले’. मैं सभी लोगों को शांति और सुलह के पुल बनाने के तरीके खोजने और जब भी संभव हो युद्ध से बचने के उपाय तलाशने के लिए आमंत्रित करने से पीछे नहीं हटूंगा.”
अन्य पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने आगे कहा, “मुझे ट्रंप प्रशासन से कोई डर नहीं है.”
Trump Statement on Pope: ट्रंप ने ऐसा क्या कहा था

पॉप के बयान के पिछले दिन रविवार रात को ट्रंप ने लियो के खिलाफ एक असाधारण हमला बोलते हुए कहा था कि उन्हें नहीं लगता कि अमेरिका में जन्मे पोप अच्छा काम कर रहे हैं और वे एक बहुत उदारवादी व्यक्ति हैं। साथ ही उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि पोप को कट्टर वामपंथियों को खुश करना बंद कर देना चाहिए.
यह वाक्या तब घट जब फ्लोरिडा से वाशिंगटन लौटते समय, ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट लिखी। लियो की कड़ी आलोचना की और विमान से उतरने के बाद भी हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में अपनी आलोचना जारी रखी.
Donald Trump News: तस्वीर भी की थी पोस्ट
दरअसल, ट्रंप ने एक तस्वीर भी पोस्ट की, जिसमें बाइबिल शैली का चोला पहने ट्रंप एक बिस्तर पर पड़े व्यक्ति पर हाथ रखे हुए दिखाई दे रहे हैं, उनकी उंगलियों से प्रकाश निकल रहा है, जबकि एक सैनिक, एक नर्स, एक प्रार्थना करती महिला और बेसबॉल टोपी पहने एक दाढ़ी वाला व्यक्ति सभी उन्हें प्रशंसा भरी निगाहों से देख रहे हैं. ऊपर आकाश में चीलें, एक अमेरिकी झंडा और धुंधली छवियां दिखाई दे रही हैं.
यह भी पढ़ें – एक बार फिर Strait of Hormuz पर ट्रंप को झटका! ब्रिटेन ने अमेरिका के खिलाफ की बगावत! UK PM स्टार्मर ने कहा…























