औरंगजेब की प्रशंसा अस्वीकार्य, कार्रवाई हो: Jagdambika Pal

Summary :

औरंगजेब की प्रशंसा पर भाजपा सांसद ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी ने सोमवार को मुगल शासक औरंगजेब की तारीफ की। अबू आजमी ने कहा कि औरंगजेब के कार्यकाल के दौरान भारत सोने की चिड़िया था। जिस तरह से औरंगजेब का इतिहास दिखाया जा रहा है, वह गलत है। उसने अपने कार्यकाल के दौरान कई हिंदू मंदिर बनवाए। अबू आजमी के इस बयान के बाद से देश की सियासत तेज हो गई है।

अबू आजमी के औरंगजेब पर दिए गए बयान को लेकर भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि चाहे कांग्रेस पार्टी हो या सपा नेता अबू आजमी, औरंगज़ेब को महान देशभक्त कहना अस्वीकार्य है। देश को लूटने और अत्याचार करने वाले लोगों का महिमामंडन करने वालों के खिलाफ़ कार्रवाई होनी चाहिए।

‘मंदिर तोड़ने वाला औरंगजेब महान कैसे’, Abu Azmi के बयान पर भड़के Eknath Shinde

बसपा से आकाश आनंद को हटाए जाने पर भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि इनकी पार्टी में सांप-सीढ़ी का खेल खेला जा रहा है। जनता समझ चुकी है। मायावती ने पहले दायित्य दिया फिर निकाल द‍िया। मुझे लगता है कि संगठन को प्राइवेट लिमिटेड के तौर पर चलाया जा रहा है, जिसका यह परिणाम है।

भारतीय क्रिकेटर और टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा पर कांग्रेस प्रवक्ता द्वारा दिए बयान पर जगदंबिका पाल ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई काम नहीं रह गया है। क्रिकेट के माध्यम से देश का प्रतिनिधित्व करने वाले क्रिकेटरों पर टिप्पणी कर रहे हैं। कांग्रेस को समझना चाहिए कि वह कहां से कहां आ गई है।

बता दें कि रविवार (2 मार्च) को भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप ए मुकाबले के दौरान, कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर रोहित शर्मा को "मोटा खिलाड़ी" और "अप्रभावी कप्तान" कहा था। उन्होंने लिखा था, "रोहित शर्मा एक खिलाड़ी के लिए बहुत मोटे हैं! वजन कम करने की जरूरत है! और निश्चित रूप से, वह भारत के सबसे अप्रभावी कप्तान हैं।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.