‘जाओ मार जाओ’, रात में भेजा मैसेज और 12 वीं के छात्र आशुतोष ने कर ली आत्महत्या, क्या है पूरा मामला

Summary :

Prayagraj 12 Student Suicide Case : प्रयागराज से 12 वीं के छात्र के आत्महत्या का मामला सामने आया है, बता दें टैगोर टाउन फतेहपुर बिछुआ में 17 वर्षीय आशुतोष प्रताप गिरी का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। बता दें, आशुतोष शहर के एक इंटर कॉलेज में 12वीं में पढ़ने के साथ ही कोचिंग करता था। परिजनों का आरोप है कि बेटे के साथ कोचिंग में पढ़ने वाली छात्रा अपने दोस्तों संग उसे ब्लैकमेल कर धमकी देती थी। उसने ही आत्महत्या के लिए उकसाया है। एक कागज में युवती ने…

Prayagraj 12 Student Suicide Case : प्रयागराज से 12 वीं के छात्र के आत्महत्या का मामला सामने आया है, बता दें टैगोर टाउन फतेहपुर बिछुआ में 17 वर्षीय आशुतोष प्रताप गिरी का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

बता दें, आशुतोष शहर के एक इंटर कॉलेज में 12वीं में पढ़ने के साथ ही कोचिंग करता था। परिजनों का आरोप है कि बेटे के साथ कोचिंग में पढ़ने वाली छात्रा अपने दोस्तों संग उसे ब्लैकमेल कर धमकी देती थी। उसने ही आत्महत्या के लिए उकसाया है। एक कागज में युवती ने लिखा था ‘जाओ, मर जाओ।’

Prayagraj 12 Student Suicide Case : परिजनों का आरोप

घटना के बाद परिजनों ने छात्रा के हॉस्टल और थाने का घेराव कर हंगामा किया। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी युवती समेत 6 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

बता दें, आशुतोष कुमार के पिता विनोद कुमार गिरि पीआरवी डायल-112 में बतौर ड्राइवर हैं। इनके दो मकान हैं। वह मां, पत्नी, बेटी निधि और बेटे आशुतोष के साथ रहते हैं। विनोद की बहन की तबीयत खराब होने पर परिवार दूसरे में मकान में चला गया।

Prayagraj Student Suicide News : घर अपर अकेला था आशुतोष

Prayagraj 12 Student Suicide Case
Prayagraj 12 Student Suicide Case ( SOURCE : SOCIAL MEDIA)

जिस समय आशुतोष ने आत्महत्या की उस दौरान वह घर में अकेला था। विनोद कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह छह बजे बेटे को जगाने पहुंचे तो शटर की सिटकनी लगी थी। आवाज देने पर जवाब नहीं मिला। शटर उठाने पर देखा तो आशुतोष फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची।

वहीं, घटना के बाद परिजनों ने छात्रा के लॉज के बाहर हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस छात्रा को निकालकर थाने ले गई। इसके बाद परिजन थाने पहुंच गए और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। चार घंटे थाने का घेराव होने के बाद मामला शांत हुआ।

परिवार ने पुलिस को बताया कि कोचिंग पढ़ने के दौरान आशुतोष की एक युवती से दोस्ती हुई थी। वह एक गर्ल्स हॉस्टल में रहती है। दोस्ती के बाद से ही उसने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वह धन उगाही करती थी।

Latest Prayagraj News in Hindi : दुष्कर्म में फंसाने का आरोप

Prayagraj 12 Student Suicide Case
Prayagraj 12 Student Suicide Case (SOURCE : SOCIAL MEDIA)

आशुतोष के परिवार ने कहा जब लड़की उनके बेटे को फंसाने की धमकी दे रही थी तब आशुतोष ने कहा कि उनके पास पैसे नहीं है, अब नहीं दे पाऊंगा तो उसने दुष्कर्म के आरोप में फंसाने की धमकी दी। उनका आरोप है कि युवती ने दोस्तों संग मिलकर हत्या करने की धमकी भी दी थी।

आशुतोष के पिता विनोद कुमार ने बताया कि बेटे ने एक दिन पहले ही इसकी जानकारी दी थी।

मोबाइल फोन पर मिली चैटिंग

पुलिस ने आशुतोष का मोबाइल फोन कब्जे में लिया। जांच में पता चला कि आशुतोष की युवती की आपस में बातचीत हुई। इस दौरान कई चैटिंग भी मिली। जिसमें छोड़ने के अलावा कई और मैसेज हैं। पुलिस ने मैसेज को साक्ष्य के आधार पर रख लिया है।

‘जाओ, मर जाओ’

पुलिस को एक कागज भी बरामद हुआ है जिस पर लिखा है, ‘जाओ, मर जाओ।’ नीचे युवती का नाम है। परिजनों का कहना है कि यह युवती ने लिखा है। पुलिस कागज में लिखावट का मिलान कर रही है। मूलरूप से प्रतापगढ़ निवासी युवती यहां पर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी रही है।

क्या कहा पुलिस ने

Prayagraj 12 Student Suicide Case
Prayagraj 12 Student Suicide Case (SOURCE : SOCIAL MEDIA)

कर्नलगंज के एसीपी राजीव यादव ने कहा, “परिजनों ने युवती समेत अन्य पर आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य आरोप लगाए हैं। तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।”

जानकारी के मुताबिक, प्रयागराज के जार्जटाउन थाना क्षेत्र स्थित कोचिंग में पढ़ने के दौरान अप्रैल-2025 में युवती और आशुतोष की दोस्ती हुई थी। महज नौ महीने ही बंधी इस रिश्ते की डोर वेलेंटाइन-डे के दिन टूट गई। पोस्टमार्टम हाउस आए परिजनों ने बताया कि आशुतोष पढ़ाई में बहुत तेज था।

वर्ष 2025 में कोचिंग उसका दाखिला करवाया गया। इसी कोचिंग में युवती प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करती थी। इस दौरान उसकी मुलाकात आशुतोष से हो गई। एक-दूसरे का मोबाइल नंबर शेयर हो गया था। इस दौरान आपस में बात होने लगी थी।

यह भी पढ़ें – 12वीं के स्टूडेंट और आर्ट्स ग्रेजुएट द्वारा गैरकानूनी C-Section surgery करने के चलते गई महिला की जान, सस्ते इलाज के चलते करवाई थी सर्जरी, गिरफ्तार हुए दोनों आरोपी

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।